03 MAYFRIDAY2024 9:18:50 PM
Nari

रोज खाएं मुठ्ठीभर काजू, फिर देखिए कमाल

  • Updated: 12 Jun, 2017 01:36 PM
रोज खाएं मुठ्ठीभर काजू, फिर देखिए कमाल

काजू खाने के फायदे : ड्राईफ्रूट्स का राजा कहा जाना वाला काजू स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। काजू में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन, पोटैशियम, जिंक आदि अन्य जरूरी तत्व होते है, जो शरीर को तंदरूस्त रखते है और उसे भरपूर एनर्जी देते है। अगर रोज मुट्ठी भर काजू खाएं जाए तो सेहत से जुड़ी बहुत सी परेशानियां दूर होती है और शरीर हमेशा बीमारियों से बचा रहता है। आइए जानते है रोज मुठ्ठीभर काजू खान के कमाल। 

 


1. चेहरे की रंगत निखारे

काजू में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल तत्व होते है, जो चेहरे को रंगत को निखारने का काम करते है। अगर आप रोज मुठ्ठी भर काजू या फिर 5 काजू का सेवन करें तो यह आपके लिए ही फायदेमंद है। 

 

2. खून की कमी पूरी

काजू में आयरन की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में एनीमिया यानि खून की कमी को पूरा करता है। 

 

3. दांतों को बनाएं मजबूत

इसके अलावा काजू में फॉस्फोरस की मात्रा भी पर्याप्त होती है, जो दांतों के मजबूत रखता है। इसलिए बड़े और बूढ़ों को रोज काजू का सेवन करना चाहिए।

 

4. डाइजेशन ठीक 

काजू में फाइबर होता है, इन्हें रोजाना खाने से डाइजेशन प्रॉबल्म ठीक रहती है और वजन कम होता है। 

 

5. दिल की बीमारियां

दिल की बीमारी बहुत से लोगों को होती है, उन्हें काजू का सेवन करना चाहिए। काजू में कॉलेस्ट्रॉल बिल्कुल नहीं होता है, जिससे हार्ट प्रॉबल्म की आंशका कम होती है।

 

6. मसल्स मजबूत 

काजू में प्रोटीन होता है, जो मसल्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। अगर आप अपने मसल्स को मजबूत बनाना चाहते है तो रोज काजू का सेवन करें।


 

Related News