29 APRMONDAY2024 2:24:26 PM
Nari

भारत के सबसे खूबसूरत रेलवे ट्रेक

  • Updated: 27 Dec, 2016 02:01 PM
भारत के सबसे खूबसूरत रेलवे ट्रेक

ट्रैवलिंग: रेल परिवहन का एक जरिया है, जिसमें यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान की सैर करवाई जाती है। रेल से सफऱ करने का मजा ही कुछ अलग होता है क्योंकि इसमें बैठकर खूबसूरत वादियों को देखते-देखते कब सफर खत्म हो जाता है पता ही नहीं चलता। दुनिया में बहुत सारे रेल मार्ग है, जिनसे गुजरना बड़ा ही रोमांचक लगता है। हमारे भारत में भी कई रेल मार्ग ऐसे ही जिनका रास्ता बहुत ही रोमांच और डरावना होता है और यहा से गुजरने का आंदन ही कुछ अलग होता है। 

 

1. कर्जत (लोनावला)

यह ट्रैक ठाकुरवाडी और खंडाला से होते हुए गुजरता है और इस रेल मार्ग के बीच में आने वाले सभी नजारे बेहद खूबसूरत हैं। 

2. हस्सन (मंगलोर)

दक्षिण भारत का यह ट्रैक खूबसूरत पहाड़ों और सुरंगों से होकर गुजरता है, जिनका नजारा बेहद खूबसूरत है। 

3. विशाखापट्नम (अरक्कू)

इस रेल मार्ग के रास्ते में सुरंग, खूबसूरत पहाड़ और कॉफी के खेत देखने को मिलते है, जिनका लुत्फ उठा कर बहुत ही मजा आता है। 

4. गुवाहाटी (लुमडिंग सिलचर)

पहाड़ों से गुजरकर निकलने वाला यह रेल मार्ग बहुत ही रोमांचक और खतरों से बरा लगता है। 

5. मेट्टूपलायम (उधगमंडलम)

इस रेल मार्ग में नीलगिरी की खूबसूरत पहाड़ियों का नजारा देखने को मिलता है। 

6. वास्को द गामा (लोंडा)

यह रेल मार्ग दूधसागर जलप्रपात से होकर गुजरता है, जिसे देखने का मजा बहुत ही रोमांच से भरा होता है। 
 

Related News