27 APRSATURDAY2024 9:06:10 AM
Nari

UAE के पहले हिंदू मंदिर पहुंचे अक्षय और विवेक ओबेरॉय, सैंकड़ों भारतीय भी नाचते- गाते हुए शामिल

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 15 Feb, 2024 11:49 AM
UAE के पहले हिंदू मंदिर पहुंचे अक्षय और विवेक ओबेरॉय, सैंकड़ों भारतीय भी  नाचते- गाते हुए शामिल

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारतीय मूल के सदस्य बड़ी संख्या में अबू धाबी में बुधवार को पहले हिंदू मंदिर के उद्घाटन समारोह में परंपरागत परिधानों में शामिल हुए। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इस खास मौके को ना गंवाते हुए अबू धाबी पहुंचे, उनके अलावा विवेक ओबेरॉय और  ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार शंकर महादेवन भी शामिल हुए।

PunjabKesari
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को स्वामीनारायण संप्रदाय के पदाधिकारियों की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के बीच अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। मंदिर अधिकारियों के अनुसार, शिल्प और स्थापत्य शास्त्रों एवं हिंदू ग्रंथों में उल्लेखित निर्माण की प्राचीन शैली के अनुसार भव्य मंदिर बनाया गया है। इस मौके पर अक्षय सफेद और सुनहरे रंग का कुर्ता पहन मंदिर पहुंचे। 

PunjabKesari
वहीं  भारतीय समुदाय  के लोग परंपरागत कपड़े पहनकर मंदिर में नृत्य करते हुए प्रवेश किया। यूएई में 32 वर्ष से रह रहीं रांगणेकर ने कहा- ‘‘अब हमारे गणपति का मंदिर यहां भी है। यह हमारे लिए इस साल गणपति महोत्सव जल्दी आयोजित होने की तरह है। हम वर्षों से इसका इंतजार कर रहे थे।'' ओड़िया समुदाय के लोगों के लिए भी मंदिर विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह यूएई का पहला मंदिर है जिसमें भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा है। 

PunjabKesari
यहां एक तेल और गैस कंपनी के लिए काम करने वाले कार्तिक सिंह ने कहा- ‘‘यूएई के दूसरे हिस्सों में भी मंदिर हैं लेकिन भगवान जगन्नाथ की कोई प्रतिमा नहीं है। यह हमारे लिए अद्भुत क्षण है।'' बांग्ला भाषी परिवारों की महिलाओं ने मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार पर ‘धूनी नाच' किया। पेशे से इंजीनियर स्तुप्ता दास ने कहा- ‘‘जब हम मां दुर्गा का स्वागत करते हैं तो यह नृत्य करते हैं। आज हम अपने भगवान का आह्वान उस धरती पर कर रहे हैं जिसे अब हम अपना घर कहते हैं।'' तमिलनाडु के बच्चों ने परंपरागत मुंडू पहनकर मंदिर के कार्यक्रम में भाग लिया। साल 2022 तक यूएई में रहीं बेंगलुरु की बी गायत्री प्रकाश समारोह में शामिल होने के लिए विशेष रूप से भारत से यहां आई हैं। 

PunjabKesari
मंदिर में स्वंयसेवक उमेश राजा के अनुसार, 20 हजार टन से अधिक चूना पत्थर के टुकड़ों को राजस्थान में तराशा गया और 700 कंटेनर में अबू धाबी लाया गया। अंतरधार्मिक एकजुटता प्रदर्शित करते हुए, दुबई में गुरुद्वारा ने यहां पहले हिंदू मंदिर के उद्घाटन पर 5,000 श्रद्धालुओं को लंगर वितरित किए। गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कंधारी ने से कहा कि यह पहल सद्भावना के अनुरूप है।

Related News