25 APRTHURSDAY2024 1:49:29 PM
Nari

Vastu Tips: घर बनाने के लिए भूलकर भी न करें इन लकड़ियों का इस्तेमाल

  • Edited By palak,
  • Updated: 24 May, 2022 03:47 PM
Vastu Tips: घर बनाने के लिए भूलकर भी न करें इन लकड़ियों का इस्तेमाल

बहुत से लोग वास्तु शास्त्र को बहुत ही महत्व देते हैं। यहां तक की घर बनवाने से पहले भी सारे काम वास्तु के मुताबिक, ही करते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं। जिन्हें आपको घर बनाने से पहले फॉलो करना चाहिए। इन लकड़ियों को आपको घर बनाने से पहले इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 

घर में इस्तेमाल न करें ये लकड़ियां 

घर बनाने के लिए कभी भी पीपल ,नीम, बहेड़ा, आम, पाकर, गूलर, रीठा, इमली बबूल जैसे लकड़ियों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे आपके घर में कलह कलेश की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा घर के पास कभी भी कांटेदार पौधे या फिर दूधवाले पौधे भी नहीं लगाने चाहिए। यह घर में अशुभता का प्रतीम माने जाते हैं

PunjabKesari

एक दीवार के साथ न हों जुड़े हो मकान 

एक दीवार के साथ दो मकान यमराज के समान ही माने जाते हैं। इससे घर के मुखिया को हमेशा ही दुखों और कष्टों का सामना करना पड़ता है। 

पुरानी सामग्री न करें इस्तेमाल

नया घर बनाने के लिए आपको नई सामग्री को ही इस्तेमाल करना चाहिए। ईंट, लोहा, पत्थर, मिट्टी और लकड़ी यह सारी नई चीजें खरीदकर ही घर बनवाएं। किसी दूसरी मकान की लकड़ी नए घर में इस्तेमाल करने से गृह स्वामी के कष्टों का कारण बनती है। 

4 Affordable Ways To Improve Your Portland Rental Property's Curb Appeal

घर में न लगाएं टाइल्स 

टाइल्स को घर में लगाने से घर के मुखिया का जीवन संकटों से भर जाता है। इसके अलावा आपके घर में हमेशा कलह, कलेश होता रहेगा। वास्तु जानकारों के मुताबिक, आप पत्थर सिर्फ मठ, मंदिर, राजमहल या फिर धार्मिक स्थानों पर लगा सकते हैं। 

-

Related News