आज के समय में आप कहीं भी चले जाओ, हर जगह पर आपको कोई न कोई कमी दिखाई दे ही जाएगी। कहीं गरीबी बढ़ रही है तो कहीं अपराध बढ़ रहे हैं। पैसे की कमी किसी भी देश में आम देखने को मिलती है। मगर एक एेसा देश है जहां पैसे की किल्लत नहीं है। वह है अफ्रीकी देश,सोमालीलैंड। सोमालीलैंड दुनिया का एक ऐसा अनोखा देश हैं, जहां सड़क के किनारे कपड़ो की नहीं बल्कि पैसों के बाजार लगते हैं। अगर आप भी पैसे खरीदने के बारे में सोच रहें है तो बड़ी आसानी और कम किमत पर यहां से पैसे ले सकते हैं। आप को यह जानकर हैरानी होगी कि दस अमेरिकी डॉलर के बदले आप सोमालिया की मुद्रा कई गुणा ज्यादा ले सकते हैं।
सोमालीलैंड में आप जहां भी देखोगे आपको पैसा ही पैसा दिखाई देगा। यहां लोगों को पैसे एेसे बेचे जाते हैं जैसे मंदिर का प्रसाद बट रहा हो। एेसा करने के पीछे उनका कारण है कि उनको लगता है कि किसी भी समय उनकी मुद्रा गायब हो सकती है। वह अपने पैसे को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहते इसलिए वह इनका बाजार लगाते हैं।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इतने सारे पैसे की सुरक्षा करने के लिए कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं होता। यह देश इतना सुरक्षित है कि किसी को अपने पैसे की रक्षा नहीं करनी पड़ती। सड़क किनारे पड़े इन नोटो के ढेरों को देखना किसी खूबसूरत नजारे से कम नहीं है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP