01 MAYWEDNESDAY2024 1:25:48 AM
Nari

बाजारी नहीं शिशु को दें घर में बना Cerelac, जानें आसान रेसिपी

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 Apr, 2024 11:52 AM
बाजारी नहीं शिशु को दें घर में बना Cerelac, जानें आसान रेसिपी

शिशु को स्वस्थ रखने के लिए सेरलक जरुरी माना जाता है। इससे उनके शरीर को पोषण भी मिलता है और पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। वैसे तो बाजार में कई तरह के सेरेलक मिलते हैं लेकिन वह शिशु के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। ऐसे में आज आपको होममेड सेरेलक बनाने की विधि के बारे में बताते हैं। जो आप 6 महीने के बाद शिशु को दे सकते हैं। आइए जानते हैं। 

सामग्री 

चावल - 1 कप 
पानी - 1 कप 
मूंग दाल - 2 टेबलस्पून
मसूर दाल - 2 टेबलस्पून
उड़द दाल - 2 टेबलस्पून
बादाम - 7 
चने की दाल - 2 टेबलस्पून 
पानी - 2 कप  
गेंहू - 1 कप 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले चावल को एक बर्तन में डालें। 
2. फिर इसमें पानी डालें। इसके बाद दोनों चीजों को मिक्स करते हुए पानी छान लें। 
3. पानी निकालकर चावल किसी कपड़े पर रखकर अच्छे से सुखा लें। 
4. अब एक बर्तन में मूंग दाल, चने की दाल, उड़द की दाल,मसूर की डाल डालें। 
5. फिर इसमें बादाम मिला दें। अब मिश्रण में थोड़ा सा पानी मिलाते हुए इसे भी मिक्स करें। 
6. दाल का पानी निकालें और बचे हुए मिश्रण को एक कपड़े पर निकाल लें। 
7. अब दाल के इस मिश्रण को भी कपड़े पर रखकर सुखा लें। 
8. अब चावल को अच्छी तरह से साफ करके एक पैन में डालकर रोस्ट करें। 
9. चावल में गेंहू मिलाएं और हल्का सा ब्राउन होने तक पकाएं। 
10. अब चावल एक बर्तन में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें। 
11. फिर दाल के मिश्रण को एक बर्तन में डालकर अच्छे से रोस्ट कर लें। 
12. रोस्ट करने के बाद इसे भी एक बर्तन में डालकर ठंडा होने के लिए रख दें। 
13. ठंडा होने के बाद दाल और चावल का मिश्रण ग्रांइड कर लें। 
14. ग्राइंड करने के बाद इसे एक बाउल में डालकर छान लें। 
15. अब तैयार किए गए पाउडर को एक कंटेनर में डालकर स्टोर कर लें। 
16. फिर एक पैन में पाउडर और पानी मिलाकर अच्छी तरह से धीमी आंच पर ब्राउन होने तक पकाएं।
17. 10 मिनट के बाद जब सेरेलक का रंग बदल जाए तो इसे निकाल लें। 
18. बच्चे के लिए हेल्दी सेरेलक बनकर तैयार है। ठंडा होने पर आप उसे सर्व कर सकते हैं। 

PunjabKesari

Related News