
नारी डेस्क: गर्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे मौसम में आपका मन कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने को करता है। लेकिन चाहते है कि वो हेल्दी और नैचुरल हो। अगर आप भी बिना केमिकल और प्रिज़र्वेटिव के कुछ मीठा बनाना चाहते हैं, तो यह चुकंदर, सेब और गाजर से बनी जेली एक बेहतरीन विकल्प है। यह रेसिपी न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद है। खास बात ये है कि इसे बनाना बहुत ही आसान है और समय भी कम लगता है। चहिए जानते है इसे बनाने का तरीका...

सामग्री
चुकंदर – 150 ग्राम
सेब – 200 ग्राम
गाजर – 250 ग्राम
संतरा – 100 ग्राम
अनार – 60 ग्राम
पानी – 350 मिलीलीटर
नींबू का रस – 1 टेबलस्पून
शहद – 1 टीस्पून
अगर-अगर पाउडर – 1 टीस्पून
बनाने की विधि
1. सबसे पहले 150 ग्राम चुकंदर, 200 ग्राम सेब और 250 ग्राम गाजर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
2. अब इन्हें ब्लेंडर में डालें और साथ में 100 ग्राम संतरा, 60 ग्राम अनार और 350 मिलीलीटर पानी डालकर अच्छी तरह स्मूद होने तक ब्लेंड करें।
3. तैयार मिश्रण को छानकर एक बाउल में निकाल लें। इसमें 1 टेबलस्पून नींबू का रस, 1 टीस्पून शहद और 1 टीस्पून अगर-अगर पाउडर डालें और अच्छे से फेंट लें।
4. अब इस मिश्रण को एक पैन में डालकर 3–4 मिनट तक उबालें।
5. गैस बंद करें और मिश्रण को 5 मिनट तक ठंडा होने दें।
6. अब इसे किसी ट्रे या डिश में डालें और 15 मिनट के लिए सेट होने दें, फिर 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
7. सेट होने के बाद इसे अपनी पसंद के आकार में काट लें।
8. स्वादिष्ट और हेल्दी ABC गमीज़ तैयार हैं, सर्व करें।
फायदे
ये जेली जितनी टेस्टी बनकर तैयार होती है, उतनी ही हेल्दी भी होती है। इसके कई फायदे है, जैसे- चुकंदर और गाजर खून बढ़ाने में मदद करते हैं, सेब और अनार इम्यूनिटी मजबूत करते हैं। यह रेसिपी बिना जिलेटिन के पूरी तरह शाकाहारी है और बच्चों के लिए भी हेल्दी और टेस्टी स्नैक है।
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें।
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum