29 APRMONDAY2024 11:08:36 PM
Nari

सिर्फ 4 इंग्रीडिएंट्स से घर पर तैयार करें बाजार जैसी सवादिष्ट मैंगो आइसक्रीम

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 13 Apr, 2024 01:33 PM
सिर्फ 4 इंग्रीडिएंट्स से घर पर तैयार करें बाजार जैसी सवादिष्ट मैंगो आइसक्रीम

गर्मियां आते ही हमारा मन कुछ ठंडा खाने का मन करने लगता है और ऐसे में सबसे अच्छा विकल्प आइसक्रीम ही हो सकती है। वैसे तो बाजार से आपको बहुत से फलेवर मिल जाएंगे लेकिन वह मिलावटी होते हैं जिससे सेहत को भी काफी नुकसान हो सकता है ऐसे में हम आपको आज घर पर ही मैंगो फ्लेवर की आइसक्रीम बनाने की बेहद आसान विधी बताएंगे जिसके लिए सिर्फ 4 इंग्रीडिएंट्स की जरूरत होगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

सामग्री:
2-3 आम
2 कप लो फैट ठंडा  क्रीम
7  चम्मच चीनी (या अधिक स्वाद के लिए)

PunjabKesari

मैंगो का आइसक्रीम बनाने का तरीका: आम को साफ़ पानी में धोएं। उसके बाद आम को छीलकर टुकड़ों में काट लें। आम के कुछ टुकड़ों को गार्निश करने के लिए अलग रख दें और बाकी के आमों के गूदे को ब्लेंडर में  डालें और उसका प्यूरी तैयार कर लें। अब इस प्यूरी को एक बड़े बाउल में निकालें। उसके बाद 2 कप लो फैट ठंडा  क्रीम को मिक्सर जार में डालें और उसे मिक्सर में ग्राइंड करें। इस ठंडी क्रीम को स्लो स्पीड में मिक्सर में तब तक फेंटें जब तक कि यह गाढ़ा न होने लगे। जब यह गाढ़ा हो जाए तब उसमें  इसमें चीनी और हल्का सा नमक मिलाएं।

स्मूथ कंसिस्टेंसी पाने के लिए अब अगले स्टेप में मिक्सर की स्पीड थोड़ी बढ़ाएं। अब इस मिक्सचर को आप आम की प्यूरी में डालें।  उसके बाद आप इन सभी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह फेंटें।आखिरी स्टेप में आप  इस मिक्सचर को अब आप एक कंटेनर में डालें और ऊपर से आम के टुकड़ों से सजाएं। आप चाहें तो टुकड़ों को क्रीम के साथ मिला सकते हैं। अब, कंटेनर को बंद कर दें और सर्व से पहले इसे लगभग 6 घंटे या उससे अधिक समय के लिए फ्रिजर में रख दें। लिजीए तैयार है आपकी मैंगो आइसक्रीम ।
 

Related News