26 APRFRIDAY2024 7:03:48 PM
Nari

22 बोन सर्जरी और 3 गर्भपात भी नहीं तोड़ पाए फ्रीडा का हौंसला, जानिए दिल छू लेने वाली कहानी

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 09 May, 2020 04:03 PM
22 बोन सर्जरी और 3 गर्भपात भी नहीं तोड़ पाए फ्रीडा का हौंसला, जानिए दिल छू लेने वाली कहानी

एक ऐसी फीमेल आर्टिस्ट जो अपने असूल पर चलती थी और अपने नियम खुद बनाती थी,जिसने अपने आखिरी वक्त तक अपनी ही सच्चाई को कागज पर उतारा था। उनका कहना था कि 'वो अपने सपनों को नहीं अपनी सच्चाई को पेंट करती है',जी हां ! यह कोई और नहीं फ्रीडा काहलो है जिन्होंने 6 जून 1907 में एक जर्मन पिता-स्पेनिश माता से मेक्सिको शहर में जन्म लिया था। इनकी कहानी उस समय में भी मॉडर्न ही थी। उनका अपने चेहरे के बालों को न हटाना और अपनी यूनीब्रो को वैसे ही रखना उनके फेमिनिस्म को साफ दर्शाता था। चलिए आपको उनके जीवन के कुछ खास वाक्यों से साझा करते थे। 

PunjabKesari

लड़की होने के बावजूद स्पोर्ट्स में थी रूचि 

वो बचपन से ही स्विमिंग,बॉक्सिंग और सॉकर जैसे खेलो में माहिर थी। वो अपना समय खेलों में व्यतीत करती थी। उस समय में लड़कियां घरों से नहीं निकलती थी मगर फ्रीडा को इनसब ढकोसलों की कोई चिंता नहीं थी।

PunjabKesari 

शादी से पहले 3-पीस सूट पहना करती थी 

उन्हें लड़को की तरह कपड़े पहनना अच्छा लगता था। ऊपर से उनकी हल्की मूछें उनके चेहरे को लड़का जैसा भी दिखाती थी। मगर उन्हें इस बात की परवाह छोड़ अपने कम्फर्ट की ही चिंता थी।  

PunjabKesari

फीमेल जिम टीचर से था अफेयर 

जब फ्रीडा 13 साल की थी तब उनका अफेयर उनकी जिम टीचर के साथ था। वो एक औरत थी। तब एक लड़की का किसी लड़की के साथ संबंध होना वर्जित था। जैसे ही उनकी मां को इस बारें में पता चला तो उन्होंने उस टीचर से बात करनी बंद कर दी। 

15 की होने पर 36 साल के आदमी से शादी की 

36 साल के 'डिएगो रिवेरा' नाम के आर्टिस्ट जो लड़कियों के दिलों में रहते थे, 15 साल की उम्र में ही फ्रीडा के प्यार में वो भी पड़ गए। फ्रीडा ने उनसे शादी का फैसला किया। 

पति को ट्रेडिशनल वेशभूषा में पसंद थी फ्रीडा 

उनके पति डिएगो रिवेरा फ्रीडा को पारंपरिक वेशभूषा में देखना ही पसंद करते थे। वो उन्हें  ट्रेडिशनल स्कर्ट और ब्लाउज में देखना चाहते थे। इसलिए उन्होंने अलग यानी एक लड़की की तरह सजना शुरू कर दिया। वह कभी-कभार एक प्रकार की हेडड्रेस के साथ पारंपरिक तेहुआ ड्रेस पहनती थीं, वो अपने बालों को रंगीन रिबन और फूलों के साथ ब्रेड्सबनाया करती थी। उनके स्कर्ट बड़े और ब्लाउज असाधारण प्रिंट के हुआ करते थे। जो उन्हें और फेमस बना रहा था। 

PunjabKesari


22 सर्जरी और 3 गर्भपात की हुई थी शिकार 

उनके टोटल 22 सर्जरी हुई थी। जिनके बहुत सारे दाग वो अपने स्कर्ट के निचे छुपा लेती थी और दर्द अपनी कलाकारी में मगर उनके 3 गर्भपात का दर्द वो सबसे छपाने में नाकामयाब रहीं। 

हस्बैंड का अफेयर था फ्रीडा की छोटी बहन से 

जैसे ही उन्हें अपने पति और बहन के अफेयर के  पता चला तो वो टूट गयी। फिर उन्होंने अपने पति से तलाक लिया। मगर कुछ सालों बाद जब वो काफी बीमार पड़ी तो दोबारा उनके पति ने उनसे शादी करने की बात की। 

बिस्तर पर भी करती थी पेंट 

13 जुलाई 1954 में उन्होंने सबको अलविदा कह भगवान् को प्यारी हो गयी। पर लोग कहते है कि आखिरी वक्त भी वो अपने हाथ पर चढ़े प्लास्टर पर हाथी,बंदर या चिड़ियों की ड्राइंग करती थी। यह उनका अपनी कला की तरफ प्रेम को ही तो दर्शाता है। 

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News