16 APRTUESDAY2024 11:58:29 PM
Nari

गुनगुने पानी के साथ खाएं यह फल, मिलेंगे 10 बेमिसाल फायदे

  • Updated: 20 Mar, 2017 05:48 PM
गुनगुने पानी के साथ खाएं यह फल, मिलेंगे 10 बेमिसाल फायदे

सेहत : केला खाना काफी लोगों को पसंद होता है। इसमें सभी प्रकार के विटामिन,प्रोटीन और मिनरल्स पाए जाते है। बच्चों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद होता है। वजन घटाने और बढ़ाने दोनों के लिए केले का सेवन किया जाता है। अक्सर लोगों ने दूध के साथ केला खाने के बारे में सुना होगा लेकिन गर्म पानी के साथ इसके फायदे जानकर हैरान हो जाएगें। आइए जानिए गर्म पानी के साथ केला खाने के लाभ

1. मोटापा 
गुनगुना पानी पीने से शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं और मैटाबॉलिज्म बढ़ता है। पानी पीने के आधे घंटे बाद केला खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और पेट काफी देर तक भरा रहता है। जिससे मोटापा कम करने में मदद मिलती है।

2. किडनी
केले में पोटाशियम, कैल्शियम और विटामिन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। गर्म पानी के साथ इसके सेवन से किडनी की समस्या ठीक होती है।

3. पेट की समस्या
केले के साथ गर्म पानी पीने से पेट साफ होता है और पाचन शक्ति ठीक होती है। जिससे कब्ज और गैस की समस्या दूर होती है।

4. दिल 
रोजाना गर्म पानी के साथ केले का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है जिससे दिल स्वस्थ रहता है और हार्ट अटैक होने का खतरा नहीं होता। 

5. एनर्जी
 रोज सुबह केले के साथ गुनगुना पानी पीने से शरीर को खूब एनर्जी मिलती है। इससे कमजोरी दूर होगी और व्यक्ति सारा दिन एक्टिव रहेगा।

6. ग्लोइंग स्किन
गर्म पानी से शरीर के टॉक्सिन्स दूर होते हैं और केले से भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और बी मिलता है। इन दोनों को एक साथ खाने से त्वचा के दाग-धब्बे दूर होते हैं और स्किन चमकदार हो जाती है।

7. खून की कमी
केले से ब्लड में हिमोग्लोबिन बढ़ता है और गर्म पानी से शरीर के गंदे पदार्थ बाहर निकलते हैं जिससे खून साफ होता है। इनका एक साथ सेवन करने से एनीमिया की समस्या नहीं होती। 

8. ब्लड प्रैशर
इससे शरीर में सोडियम की मात्रा संतुलित होती है जिससे ब्लड प्रैशर कंट्रोल में रहता है।

9. इम्यूनिटी
गर्म पानी के साथ केला खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर बीमारियों से रहता है।

10. बाल
इन दोनों को एक साथ लेने से बालों की जड़े मजबूत होंगी और बाल घने और मजबूत हो जाएंगे।


 

Related News