29 APRMONDAY2024 1:13:11 PM
Life Style

कभी इन नामी हस्तियों ने देखी थी गरीबी, आज अपनी फिल्ड के हैं बादशाह

  • Updated: 22 Apr, 2018 06:57 PM
कभी इन नामी हस्तियों ने देखी थी गरीबी, आज अपनी फिल्ड के हैं बादशाह

इस दुनिया में एेसे बहुत से लोग हैं जो फर्श से अर्श तक पहुंचे हैं। आर्थिक हालत ठीक न होने के बावजूद भी इन्होंने कभी हार नहीं मानी। कभी उनके पास रोटी खाने तक के भी पैसे नहीं थे। आज यह लोग अपनी- अपनी फिल्ड के शहनशाह है। आज हम आपको एेसे ही भारतीय करोड़ पतियों के बारे में बताएंगे जो रोडपति से करोडपति बने हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।


1. धीरूभाई अंबानी 
धीरूभाई अंबानी का असली नाम शायद ही कोई न जानता हो। उनका असली नाम धीरजलाल हीरालाल अंबानी था। इनका जन्म 28 दिसंबर, 1932, को गुजरात के जूनागढ़ जिले के चोरवाड़ गाँव में एक सामान्य मोध बनिया परिवार में हुआ था। इनके परिवार में 7 लोग थे। परिवार की आर्थिक हालत ठीक ना होने के कारण धीरूभाई को अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर भजिए की एक दुकान लगानी पड़ी। कभी किसी ने सोचा नहीं था कि भजिए की दूकान चलाने वाला कभी अरबों का मालिक भी बन सकता है। मगर धीरूभाई अंबानी ने यहा तक पहुंचने के लिए कई छोटी-मोटी नौकरियां की और तब कही जा कर उन्होंने 1 हजार डॉलर कि अपनी कंपनी रिलायंस कंपनी शुरू कि। आज को धीरूभाई कि वही कंपनी विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी है।

 

2. इंदिरा नूयी
पेपसी कंपनी की सीईओ इंदिरा नूयी ने एमबीए की पढ़ाई कोलकाता से की है। पढ़ाई के दौरान आर्थिक तंगी के कारण उनको नाइट शिफ्ट में जॉब करनी पड़ती थी। इंदिरा की सबसे पहली जॉब रिसेप्शनिस्ट की थी। अपनी पहली जॉब की कमाई से उन्होंने ने खुद के लिए सूट खरीदा था।1994 में इंद्रा पेपसी कंपनी के साथ जुड़ी और आज को वहां कि सीईओ है।

 

3. ए.पी.जे अब्दुल कलाम
भारत की 'अग्नि' मिसाइल को उड़ान देने वाले मशहूर वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को कौन नही जानता। एपीजे कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के रामेश्वरम में गरीब परिवार में हुआ। आर्थिक हालत कमजोर होने के कारण उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही अखबार बेचेने का काम शुरू कर दिया था। कौन जानता था कि अखबार बेचने वाला एक दिन भारत का महान वैज्ञानिक और राष्ट्रपति बनेगा। 


4. शाहरुख खान
शाहरूख खान ने बॉलीवुड का बादशाह बनने के लिए बहुत संघर्ष किया है। आज करोड़ो कमाने वाले शाहरूख को किसी समय पर महीने के 1500 महीने मेहनताना मिलता था। कई बार उन्होंने सड़क पर ही सोना पड़ा था। मगर अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर आज वह बॉलीवुड पर राज करते हैं। 

 

5. रजनीकांत
साउथ के भगवान रजीनाकांत का जन्म बहुत ही गरीब परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बस कंडक्टर के रूप में शुरू की थी। कंडक्टर की जॉब के बाद उन्होंने ने अपना रूख तमिल फिल्मों की और किया। फिल्मों में आकर उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मे दीं।


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News