करीना कपूर खान और सैफ अली खान को हाल में ही बेटे तैमूर के साथ पूल के पास समय बिताते हुए देखा गया। इस दौरान तैमूर एक बार फिर बिना शर्ट के दिखाई दिए।
इस दौरान तैमूर मॉम करीना और डैडी सैफ के साथ खुश नजर आए। करीना ने हाउस ऑफ मसाबा का येलो आउटफिट वियर किया, जिसमें वह स्टनिंग लग रही थी। हेयरस्टाइल में उन्होंने हेयरबन बनाया था। लाइट मेकअप और शेड्स उनके लुक को पूरा कर रहे थे। फुटवियर में करीना ने स्लीपर्स वियर किए थे। वहीं, सैफ अली खान कैजुअल लुक में नजर आए।
छोटे नवाब तैमूर पापा सैफ के साथ पूल के पास वॉक करते दिखाई दिए।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP