भारतीय परंपराओं में विशेष रूप से विवाहित महिलाओं के जीवन में चूड़ियाें व ब्राइडल चूडे का विशेष स्थान है। इसे स्त्रियों के सौभाग्यशाली तथा सुहागन होने का प्रतीक माना जाता है। शादी के बाद हर सुहागन स्त्री के हाथ चूड़ियों से भरे होते है। अाज के दाैर में जहां फैशन के हिसाब से हर चीज हाेती है, वहीं हर राज्य में चूड़ियां पहनने का स्टाइल भी अलग-अलग है। कहीं कांच ताे कुछ जगहाें पर सोने व अन्य धातुओं से बनी चूडियां पहनी जाती हैं। अाज हम अापकाे एेसे ही कुछ राज्याें के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां शादी के समय अलग-अलग स्टाइल की चूड़ियां पहनी जाती है। जानें कैसा चूड़ा पहनती है दुल्हनेंः- - महाराष्ट्रियन महाराष्ट्र में चूडे को पहने की परंपरा थोडी अलग है। दुल्हन अपने हाथों में हरे रंग की कांच की चूडियां पहनती है, जाेकि नए जीवन व प्रजनन क्षमता का प्रतीक है। इन चूडियों के साथ सोने के कड़े पहने जाते हैं, जाे इसे एथनिक लुक देते हैं। - पंजाबी पंजाबी शादियों में दुल्हन को हाथी के दांतों से बना लाल रंग का चूड़ा पहनाया जाता है। यह चूडा लड़की का मामा लाता है। विवाह के बाद इस चूड़े को कुछ लड़कियां 6 महीने ताे कुछ 1 साल तक पहनती है। - गुजराती यहां दुल्हन को सफेद, हरे व लाल रंग का चूड़ा पहनाया जाता है, जिस पर बहुत सुंदर काम किया हाेता है। यह दुल्हन काे उसकी मां द्वारा दिया जाता है, जाे दाेनाें के लिए बेहद खास हाेता है। - मलयाली मलयाली ब्राइड्स अपनी शादी के दिन सोने के बहुत सारे गहने पहनने के लिए जानी जाती हैं। उनके हाथ भी साेने की चूड़ियाें से भरे हाेते हैं। - साउथ साउथ इंडियन लाेग साेना बहुत पसंद करते हैं। इसलिए यहां की दुल्हनें रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियाें काे सोने के कड़ाें के साथ पहनती है। - मारवाड़ी मारवाडी दुल्हन की चूड़ियाें के सेट में मोती और रत्न जड़े हाेते हैं। यह बेहद सुंदर हाेता है कि अाप इससे अपनी नजरे नहीं हटा पाएंगे। - राजस्थानी राजस्थान चूड़ियाें के लिए बहुत फेमस हैं। यहां दुल्हन का चूड़ा कई रंगाें से भरा हाेता है। इन चूड़ियाें पर लहरिया वर्क किया हाेता है और यह लाख से बनी हाेती है। - बंगाली बंगाली दुल्हन को लाल और सफेद रंग की चूडियां पहनाई जाती हैं। इन चूडियों को स्थानीय लोग शाखा व पोला कहते हैं। यह रस्म सात शादीशुदा महिलाअाें द्धारा निभाई जाती है।
Subscribe to our email newsletter today to receive updates on the latest news!
लेकिन, अगर आपने गलती से "Block" सिलेक्ट किया था या फिर भविष्य में आप नोटिफिकेशन पाना चाहते हैं तो नीचे दिए निर्देशों का पालन करें ।