29 APRMONDAY2024 2:25:19 PM
Life Style

दुल्हन बनने वाली हैं तो अभी से खाना शुरू कर दें चीजें

  • Updated: 20 Sep, 2017 03:06 PM
दुल्हन बनने वाली हैं तो अभी से खाना शुरू कर दें चीजें

दुल्हन बनने का सपना हर लड़की देखती है। इस दिन वह परफैक्ट दिखना चाहती है। फेस से लहंगे अच्छी फिगर के लिए लड़कियां कई दिनों पहले ही तैयारिया करनी शुरू कर देती है। अगर पहले से ही अपनी डाइट का ख्याल रखा जाए तो आपका शादी तक परफैक्ट दिखने का सपना पूरा हो जाएगा।

डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है। इसमें मौजूद कोको शरीर में शूगर की मात्रा को सामान्य रखते हैं। इससे तनाव भी कम होता है। शादी होने वाली है तो आप भी डॉर्क चॉकल्ट खाना शुरू कर दें लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि जरूरत से ज्यादा यह न खाएं। 

ड्राई फ्रूट
ड्राई फ्रूट से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। फ्राई खाना खाने से अच्छा है कि बादाम,पिस्ता,अखरोट,काजू,छुआरा जैसी चीजों का सेवन करें। 

फल और हरी सब्जियां
शरीर से विषैले पदार्थों का बाहर निकलना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप फल और जूस पीएं। हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं,सूप और सलाद का सेवन करें। इन चीजों में मौजूद फाइबर वजन बढ़ने से रोकते हैं।  

रेड सॉस पास्ता
पास्ता खाना हर किसी को पसंद होता है और यह हैल्दी फूड लिस्ट में भी शामिल है। रेड सॉस पास्ता ऑलिव,ब्रोकली,चेरी टमाटर,शिमला मिर्च,कॉर्न,मशरूम जैसी सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है। जिससे इसमें पौष्टिकता के सारे गुण मौजूद होते हैं। यह टेस्टी होने के साथ-साथ हैल्दी भी है। 
 

Related News