01 MAYWEDNESDAY2024 5:15:57 AM
Nari

शादी का कार्ड लेकर काशी विश्वनाथ पहुंची Arti Singh, लाल जोड़े में खूब जची होने वाली दुल्हन

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 Apr, 2024 03:42 PM
शादी का कार्ड लेकर काशी विश्वनाथ पहुंची Arti Singh, लाल जोड़े में खूब जची होने वाली दुल्हन

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम आरती सिंह इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस जल्दी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। आरती ने शादी की तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। इसकी झलक खुद उन्होंने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दिखाई है। अपने इंस्टाग्राम पर आरती ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनका घर दुल्हन की तरह सजा दिखा था। अब वहीं इसी बीच एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिसमें शादी का कार्ड हाथ में लिए काशी विश्वनाथ पहुंची हैं।  

हाथों में नजर आया शादी का कार्ड 

आरती सिंह 25 अप्रैल को दीपक चौहान के साथ शादी करने वाली हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने से पहले भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंची हैं। सोशल मीडिया पर आरती की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह काशी विश्वनाथ दर्शन करती हुई दिखी हैं। हालांकि इन तस्वीरों में वह अकेली ही दिख रही हैं। फोटो में आरती मंदिर परिसर में हाथों में शादी का कार्ड लिए दिख रही हैं। लुक की बात करें तो उन्होंने रेड कलर का सूट, हाथों में लाल चूड़ियां पहनी हैं जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। गौरतलब है कि एक्ट्रेस की शादी की रस्में 23 अप्रैल को शुरु हो जाएंगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

घर में रखा था जगराता 

इससे पहले आरती ने घर में जगराता रखा था। जगराते की तस्वीरें भी आरती ने फैंस के साथ शेयर की थी। हालांकि जागरण ने उनके पति दीपक चौहान भी दिखे थे। तस्वीरों में एक्ट्रेस का घर भी सजा हुआ नजर आया था। वहीं बालकनी की ओर फूलों और लाइटस की सजावट भी दिखी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arti singh sharma (@artisingh5)

बिजनेसमैन है आरती के होने वाली पति 

एक्ट्रेस की पति दीपक सिंह चौहान एक मशहूर बिजनेसमैन हैं। आरती सिंह अरेंज मैरिज करने वाली हैं। इस बात का खुलास उन्होंने खुद एक नामी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में किया था। आरती ने बताया था कि वह और दीपक एक प्राइवेट मैचमेकर्स के जरिए मिले हैं। यह अरेंज मैरिज है। बीते साल जुलाई में दोनों की मुलाकात हुई थी और इसके बाद नए साल पर दीपक ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

PunjabKesari

Related News