29 APRMONDAY2024 12:18:48 AM
Nari

रिटायरमैंट बाद करियर को ना कहें बाय

  • Updated: 29 Aug, 2016 06:22 PM
रिटायरमैंट बाद करियर को ना कहें बाय
लोग अकसर यह मान लेते हैं कि रिटायरमैंट के बाद का वक्त तो केवल आराम करने के लिए होता है, परंतु इन दिनों जिस तरह से बुजुर्गों की जीवन शैली में बदलाव आ रहा है, उसे देखते हुए तो लगता है कि अब वे अपने जीवन की सैकेंड इनिंग में भी खुद को व्यस्त रखना चाहते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि पास उनके पास कई बेहतर ऑप्शन भी उपलब्ध हैं, यदि आप भी रिटायर हो चुके हैं या होने वाले हैं, तो अपने करियर को बाय कहने की अपेक्षा नए विकल्प तलाशें, किंतु बहुत से क्षेत्रों में बरसों के अनुभव को प्रमुखता दी जाती है। साइंस के क्षेत्र में यदि आप साइंस के क्षेत्र से हैं तो यह और भी अच्छी बात है, क्योंकि आजकल वैज्ञानिक अपने काम में सहयोग के लिए युवाओं की अपेक्षा अनुभवी लोगों को नियुक्त करना ज्यादा पसंद करते हैं।
 
1. स्वास्थ्य क्षेत्र 
 
स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अनुभवी लोगों की जरूरत हर संस्थान को रहती है। इस क्षेत्र में केवल डॉक्टर्स ही नहीं, बल्कि टेक्निीकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी दोबारा कैरियर शुरू करने की अपार संभावनाएं हैं। वास्तव में आजकल बुजुर्गों और विकलांगों की सहायता करने वाली अनेक बड़ी संस्थाए को इस क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों की जरूरत होती है।
 
2. शिक्षा के क्षेत्र 
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों के लिए ट्रांसक्रिप्शन टेप सुन कर किसी के द्वारा बोले गए शब्दों को लिपीबद्ध करने का काम भी बहुत अच्छा रहता है। समाज सेवा में आज एनजीओ एक ऐसा बडा क्षेत्र है, जो रिटायर्ड लोगों के अनुभवों का पूरा फायदा उठाना चाहता है। यहां काम कर के आपको दूसरों का भला करने की संतुष्टि के साथ अच्छी सैलरी भी मिलती है।
 
 
 
 
 
हेमा शर्मा, चंडीगढ़
 

Related News