जब हमारा स्वास्थ्य खराब हो जाता है तो हम ठीक होने के लिए डॉक्टर और दवाईयों का सहारा लेते है लेकिन फिर भी अच्छे से ठीक नहीं हो पाते। एेसे में अाप घर पर ही अपनी कई तरह की बीमारियों का इलाज कर सकते है। आज हम अापको एक एेसे तेल के बारे में बताएंगे, जिससे इस्तेमाल से आप गंभीर से गंभीर बीमारियों से लड़ सकते है।
कलौंजी का तेल
कलौंजी का इस्तेमाल सदियों से मसाले और दवाइयों के रुप किया जा रहा है। इसके इन गुणों के कारण ही कलौंजी के तेल में हर मर्ज़ का इलाज छिपा है।
कलौंजी पोषक तत्वों से भरपूर
कलौंजी में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा जैसे 100 से भी ज्यादा महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को रोगों दूर रखते है।
1. कैंसर
अाधा चम्मच कलौंजी के तेल को एक गिलास अंगूर के जूस में मिलाकर दिन में तान बार पीने से कैंसर की बीमारी में राहत मिलती है।
2.एचआईवी
एचआईवी पीड़ित व्यक्ति को रोज़ कलौंजी, लहसुन और शहद मिलाकर खाने से शरीर की रक्षा करने वाली टी-4 और टी-8 लिंफेटिक कोशिकाओं की संख्या में बढ़ जाती है।
3. खांसी और दमा
खांसी और दमा की शिकायत होने पर छाती और पीठ पर कलौंजी के तेल की मालिश से राहत मिलती है या तीन चम्मच कलौंजी का तेल रोज़ पीएं।
4. डायबिटीज़
1 कप कलौंजी के बीज, 1 कप राई, आधा कप अनार के छिलके को पीस कर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को नाश्ता करने से पहले अाधे चम्मच कलौंजी के तेल के साथ लेने से डायबिटीज़ का समस्या दूर हो जाती है।
5. किडनी स्टोन
पिसी हुई कलौंजी को शहद में अच्छी तरह से मिलाकर, एक चम्मच कलौंजी तेल के साथ मिलाकर रोज सुबह इसका सेवन करने से फायदा मिलता है।
6. ह्दय रोग और ब्लड प्रेशर
गर्म पेय में एक चम्मच कलौंजी का तेल मिलाकर तीन दिन में एक बार पूरे शरीर पर मालिश करके आधा घंटा धूप लेने से मदद मिलती है।
7. सफेद दाग
शरीर पर सफेद दाग और कुष्ठ रोग हो जाने पर 15 दिन तक रोज़ाना पहले सेब का सिरका शरीर पर मलें फिर कलौंजी का तेल मलने से राहत मिलती है।
8. कमर दर्द और गठिया
कलौंजी के तेल को हल्का गर्म करके जहां दर्द हो वहां मालिश करने से अाराम मिलता है।
9. सिरदर्द
सिरदर्द होने पर माथे और सिर के दोनों तरफ कलौंजी का तेल लगाकर मालिश करने से
राहत मिलती है।
10. आंखों की समस्या के लिए
रोज़ सोने के पहले पलकों और आंखों के आस-पास कलौंजी का तेल लगाने से अांखों की सभी तरह की समस्या दूर हो जाती है।