29 APRMONDAY2024 8:54:40 PM
Nari

शरीर को ठंडक देगा सत्तू, डायबिटीज समेत इन बीमारियों से भी मिलेगी राहत

  • Edited By palak,
  • Updated: 15 Apr, 2024 10:14 AM
शरीर को ठंडक देगा सत्तू, डायबिटीज समेत इन बीमारियों से भी मिलेगी राहत

गर्मियों में सत्तू का सेवन कई लोग करते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह शरीर को हेल्दी रखने में भी मदद करता है। यह काफी पौष्टिक होता है। मुख्यतौर पर पेट संबंधी समस्याओं को ठीक रखने के लिए यह बेहद लाभकारी होता है। सत्तू का सेवन करने से गैस, अपच और एसिडिटी से राहत मिलती है। इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं। इसमें फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि सत्तू का सेवन करने से आपके शरीर को क्या-क्या फायदे होंगे। 

शरीर को मिलेगी ठंडक

बढ़ती गर्मी में सत्तू का सेवन करने से शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद मिलती है। रोज सुबह इसका सेवन करने से आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा। एक्सपर्ट्स की मानें तो खाली पेट सत्तू पीने से पेट और शरीर में ठंडक का एहसास होता है। सत्तू की तासीर ठंडी होती है ऐसे में गर्मियों में सत्तू पीना फायदेमंद होता है। 

PunjabKesari

कोलेस्ट्रॉल होगा कम 

सत्तू में फाइबर पाया जाता है। फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा रोज सत्तू खाने से रक्त वाहिकाओं में मौजूद कोलेस्ट्रॉल भी बाहर निकालता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर और हार्ट संबंधी परेशानियों का खतरा भी कम होता है। 

पाचन रहेगा स्वस्थ 

इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलवाने में भी मदद करता है। इसका सेवन करने से मल त्यागने की प्रक्रिया ठीक होती है। इसके अलावा यह पेट साफ करने में भी मदद करता है। सत्तू का सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से आराम मिलता है। 

PunjabKesari

ब्लड शुगर रहेगी कंट्रोल 

डायबिटीज रोगियों के लिए सत्तू का सेवन करने से ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। सत्तू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। ऐसे में यह डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। यदि आप डायबिटीज से जूझ रहे हैं तो  इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।  

बॉडी रहेगा एनर्जेटिक 

सत्तू का सेवन करने से आपका शरीर एनर्जेटिक रहता है। इसका सेवन करने से रेड ब्लड सेल्स का तेजी से विकास होता है और शरीर को पर्याप्त ऊर्जा और ऑक्सीजन मिलता है। खाली पेट इसका सेवन करने से थकान और कमजोरी भी दूर होती है। 

PunjabKesari
 

Related News