28 APRSUNDAY2024 9:43:18 PM
Nari

विंटर सीजन में दिखेगा वेलवेट लहंगे का ट्रैंड

  • Updated: 07 Sep, 2016 12:39 PM
विंटर सीजन में दिखेगा वेलवेट लहंगे का ट्रैंड

ब्राइड बनने का सपना हर लड़की देखती है। इस दिन वह खुद को किसी परी की तरह सजाना चाहती है जिसे देखकर हर कोई समोहित हो जाए। ब्राइडल लहंगा, ज्यूलरी, मेकअप और फुटवियर उसकी खूबसूरती में और भी निखार ला देते हैं। ब्राइडल लहंगे का चुनाव करना सबसे मुश्किल काम है। एक बार लहंगा सलैक्ट हो जाए तो मेकअप, ज्यूलरी और फुटवियर अपने आप मैचिंग सलैक्ट हो जाते हैं। अगर आप भी ब्राइडल बनने जा रही हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि जिस लहंगे का चुनाव आप कर रही हैं वो लेटेस्ट फैशन में हो।


इन दिनों वेलवेट लंहगा का खूब ट्रैंड चल रहा है। वैसे कुछ समय पहले पेस्टल कलर लहंगा का खूब ट्रैंड चला था लेकिन एक बार फिर डार्क कलर ट्रैंड में आ रहे हैं। भारत के जाने में फैशन डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी,रोहित बल, मनीष मल्होत्रा आदि ने भी अपनी विंटर कलैक्शन 2016 में वेलवेट ट्रैंड को ही प्रिजेंट किया है। प्योर वेलवेट फैब्रिक से बने लहंगे रॉयल सी लुक देते हैं। 


लक्जरी और रिच स्टफ वेलवेट के साथ एम्ब्रायडरी का शानदार मेल इसकी ग्रैस को और भी बढ़ा देता है। साथ ही नेट स्टफ पल्लू भी लहंगे की शोभा दोगुनी कर देता है। वेलवेट के साथ एम्ब्रायडरी में जरदोजी, पर्ल और स्टॉन वर्क का अच्छा सुमेल देखने को मिलेगा। कलर कॉबिनेशन की बात करें तो नेवी ब्लू, मैहरून और एमराल्ड ग्रीन (पन्ना) बहुत ही अट्रैक्टिव कलर लगते हैं। लहंगे के साथ वेलवेट के ही फुल स्लीव ब्लाऊज अच्छा कॉबिनेशन देते हैं। इसे पहन कर आपकी लुक शाही प्लस डिसेंट सी लगेगी।  आप चाहे तो लहंगे के साथ दुपट्टा भी वेलवेट में ही कैरी कर सकते हैं।

 

Related News