27 APRSATURDAY2024 5:22:14 AM
Nari

बच्चों को उम्र भर स्वस्थ रखती हैं बचपन में सीखाई ये 5 बातें

  • Updated: 19 Mar, 2018 05:17 PM
बच्चों को उम्र भर स्वस्थ रखती हैं बचपन में सीखाई ये 5 बातें

बच्चे हंसते मुस्कुराते ही अच्छे लगते हैं। उनको थोड़ी सी परेशानी में देखकर मां-बाप को चिंता हो जाती है। बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए उनको अच्छी आदतें सीखना बहुत जरूरी होता है। इन आदतों को जीवन में अपनाने से वह हमेशा हंसता-मुस्कुराता रहता है। अगर आप भी अपने को हमेशा हष्ट-पुष्ट देखना चाहते हैं तो उनमें अच्छी आदतें जरूर डालें। आज हम आपको उन्हीं आदतों के बारे में बताएंगे जिनको अपनाने से बच्चा स्वस्थ रहेगा। तो आइए जानते हैं उन बातों के बारें में।

 

1. बच्चों को समय पर उठाएं और सुलाएं

PunjabKesari
बच्चों के सोने और जागने के समय पर पूरा ध्यान दें। उनको समय पर सोने के लिए कहें और समय पर उठा दें। अगर वह देर रात तक खेलता है तो उसको कहें कि यह खेलने का नहीं सोने का समय है। इस तरह बच्चों में जल्दी सोने और उठने की आदत पड़ेगी।

 

2. हर तरह की सब्जी खिलाएं
बच्चों को हर तरह की सब्जी खाने की आदत डालें। इसके साथ ही उसको तीन टाइम का खाना जरूर खिलाएं। अगर वह खाना खाने से मना करता है तो उसको प्यार से खाना न खाने के नुकसान के बारे में बताएं। जब एक बार उनको प्यार से समझाएंगे तो वह दोबारा खाना खाने से मना नहीं करेगा।

 

3. ज्यादा वीडियो गेम न खेलने दें

PunjabKesari

आजकल बच्चे आईपैड या वीडियो गेम खेलना ज्यादा पसंद करते हैं। ज्यादा समय तक कंप्यूटर या वीडियो गेम खेलने से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। बच्चे को स्वास्थ रखने के लिए उनको बाहर जा कर खेलने के लिए कहें।

 

4. जंक फूड न खाने दें
बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर किसी को जंक फूड खाना पसंद होता है। मगर ज्यादा जंक फूड खाने से वजन बढ़ने लगता है। इससे दिल से संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। बच्चों को हमेशा हंसता खेलता देखने के लिए उनको बाहर का खाना खाने के लिए मना करें।

 

5. खाने के समय टीवी के लिए न कहें
अगर आपका बच्चा खाना खाते समय टीवी या कोई अन्य काम करता है तो इससे उसकी सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। जब बच्चा खाना खाने लगे तो टीवी बंद कर दें। इससे बच्चा आराम से खाना खाएगा और जो वह खा रहा वह उसके शरीर को लगाना शुरू हो जाएगा।


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News