01 MAYWEDNESDAY2024 10:10:56 PM
Nari

उम्र के हिसाब से जानें बच्चों को कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए

  • Updated: 27 Dec, 2017 12:19 PM
उम्र के हिसाब से जानें बच्चों को कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए

नींद का पूरा होना हर उम्र के लोगों के लिए जरूरी होता है खासकर बच्चों के लिए। बच्चों की नींद पूरी न होने का बुरा असर उनके दिमाग पर पड़ सकता है। इसके  अलावा इसके कारण बच्चों को कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का सामना भी करना पड़ता है। एक रिसर्च के अनुसार पूरी नींद लेने से बच्चों को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है। इसलिए बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कितनी उम्र के बच्चें को कितनी देर सोना चाहिए। आइए जानते है उम्र के हिसाब से बच्चों के लिए सही नींद।
 

नवजात शिशु
नवजात शिशु को कम से कम 16 से 20 घंटे की नींद चाहिए होती है। हालांकि यह बच्चे की आदत पर निर्भर करता है लेकिन कोशिश करें कि बच्चा 16 घंटे की नींद जरूर पूरी करें।

PunjabKesari

4-11 महीने के बच्चे
4 महीने से 11 महीने तक बच्चे का शरीर विकसित होना शुरू हो जाता है। इस उम्र में बोलना, चलना सीखते समय उनका शरीर थक जाता है। इसलिए उन्हें 12 से 15 घंटे की नींद अवश्‍य चाहिए होती है।

1-5 साल के बच्चे
इस उम्र के बच्चों को कम से कम 10 से 13 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इतनी उम्र के बच्चों को दिन में 3 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इससे उनका दिनागी विकास तेजी से होता है।

PunjabKesari

6-10 साल के बच्चे
6 से 10 साल के बच्चों की नींद का समय कम होने लगता है क्योंकि उनके रोजाना के काम बढ़ने लगते हैं। इसलिए उनकी नींद का ध्यान रखना बहुत जरूरी हैं। उन्हें कम से कम 12 घंटे की नींद लेने के लिए अवश्‍य कहें।

10-17 साल के बच्चे
बढ़ते बच्चों के सोना का समय भी कम हो जाता है। इसलिए उनके सोने का समय तय कर दें। इससे वो समय पर सो कर अपनी नींद पूरी कर  सकते है। इतनी उम्र के बच्चों के लिए कम से कम 10 से 12 घंटे सोना जरूरी होता है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News