27 APRSATURDAY2024 5:12:50 AM
Nari

बेकार सीडी को फैंके नहीं, क्रिएटिव तरीकों से बनाएं घर का सामान!

  • Updated: 08 Jul, 2017 05:36 PM
बेकार सीडी को फैंके नहीं, क्रिएटिव तरीकों से बनाएं घर का सामान!

पंजाब केसरी (इंटीरियर डैकोरेशन): घर में बहुत सी चीजें ऐसी होती है, जिनको हम बेकार समझकर फैंक देते है। फैंकने के बाद याद पता चलता है कि इनसे तो कई तरह की चीजें बनाई जा सकती है तो दूख ज्यादा होता है। जी हां, हमारे घर में ऐसी कई चीजें होती है, जिनको हम लोग पुरानी या बेकार समझ लेते है। आपको बता दे कि ये बेकार चीजें भी आपके कितने काम आ सकती है। इनसे आप कई क्रिएटिविटी दिखा सकते है। अब आप CD को ही देख ले, जिसको हम बेकार होने के बाद फैंक देते है। आप चाहें तो इससे दोबारा से कई चीजों में इस्तेमाल कर सकते है। आइए जानते है कैसे। 

 

1. वॉल क्लॉक

क्लॉक बनाने के लिए आपको CD, की-बोर्ड की कीज, घड़ी की सुइयां, ग्लू और मोटर चाहिए। पुरानी सीडी पर कीबोर्ड की कीज घड़ी की तरह लगाएं। इसके बाद इसमें मोटर और घड़ी की सुईयां फिट कर दें। 

 

2. मिरर डैकोरेशन

मिरर को सजाने के लिए भी आप  पुरानी CD का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए पुरानी CD , मिरर, कैंची, ग्लू चाहिए। मिरर को चारों तरफ से पुरानी सीडी से सजाएं। 

 

3.  CD कोस्टर

पुरानी CD, कैंची, कलरफुल पेपर, डैकोरेटिव मटेरियल लें। फिर सीडी पर कलरफुल पेपर को चिपका दे और स्केच पेन या क्रेऑन्स से डिजाइन बना लें। 

 

4. CD ईयररिंग स्टैंड

इसके लिए सीडी, होल करने के लिए एक ड्रिल और सीडी को लटकाने के लिए एक स्टैंड लें। सीडी के चारों ओर ड्रिल मशीन से छेद कर दें और सीडी को स्टैंड पर लटका दें। 

 

5. CD डिस्को बॉल

5-6 CD, कैंची, ग्लू, थर्माकॉल बॉल लें। थर्माकॉल बॉल पर ग्लू लगाकर सीडी को काट-काट कर चिपकाएं। बस आपका सीडी डिस्को बॉल तैयार है। 

Related News