20 APRSATURDAY2024 6:21:43 AM
Nari

डबल चिन से न हो परेशान, सिर्फ 3 एक्सरसाइज से पाएं छुटकारा

  • Updated: 04 Sep, 2017 12:39 PM
डबल चिन से न हो परेशान, सिर्फ 3 एक्सरसाइज से पाएं छुटकारा

डबल चिन से छुटकारा : उम्र ढ़लने के साथ लोंगों के शरीर में ढीलापन आ जाता है। उसी ढीलेपन की वजह से ठुड्डी से नीचे की मांसपेशियां भी लटक जाती है, जिसे हम आम भाषा में डबल चिन की समस्या कहते है। डबल चिन की समस्या से बहुत से लड़कियां तंग रहती है। यह समस्या बढती उम्र में ही नहीं मोटापे की वजह से भी चेहरे पर नजर आने लगती है। इससे चेहरे की खूबसूरती भी कम हो जाती है। अगर आप भी अपने डबल चिन से परेशान है तो हम आपको कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिनसे डबल चिन की समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलेगा। 

 

Jaw Toning Exercise

PunjabKesari
इस एक्सरसाइज में होंठों को बंद करें और मुंह की मांसपेशियों को अंदर को खीचें। अपने जबड़े को सीध में लाने की कोशिश करें। नीचे वाले जबड़े को ढीला छोड़ दें। इस एक्सरसाइज को लगभग 10 मिनट के लिए करें। 

 

Chin lift exercise

PunjabKesari
पैरों के भार खड़े होकर सिर को नीचे की ओर ले जाए। फिर अपने होंठों को अंदर की ओर दबाएं और 5 तक गिनती करें। इस एक्सरसाइज को 5 से 10 मिनट तक करें। 

 

Neck roll

PunjabKesari
इसे करने के लिए सीधे होकर बैठ जाएं। गहरी सांस लें और अपनी गर्दन को एक तरफ घुमाएं और ठुड्डी को कंधे से छुलाएं। दोनों कंधों पर ऐसा करें। इस प्रक्रिया को 5-5 मिनट करें। 

 

 

Related News