26 APRFRIDAY2024 5:27:34 PM
Nari

हरदम खिले रहेंगे फूल,घर पर बनाएं FLOWER FOOD

  • Updated: 31 Mar, 2017 01:18 PM
हरदम खिले रहेंगे फूल,घर पर बनाएं FLOWER FOOD

पंजाब केसरी(इंटीरियर डैकोरेशन): फूलों के पौधों को लंबे समय तक सही रखने के लिए खाद का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। बाजार में कैमिकल युक्त खाद मंहगी भी मिलती है और कई बार पौधों को नुकसान भी पहुंचा सकती है। इससे कीडे तो मर जाते हैं लेकिन फूलों की क्वालिटी को नुकसान पहुंचता है। घर पर फूलों के पौधों के लिए सूपर फूड यानि खाद बनाना बेहद आसान है। इससे आपका Botanic Garden खिला रहेगा और कोई नुकसान भी नहीं होगा। फूल भी लंबे समय तक खिले रहेंगे। 

जरूरी सामान
1 टीस्पून चीनी
1 टीस्पून ब्लीच
2 टीस्पून नींबू का रस
1 मि.ली गुनगुना पानी
 

बनाने का तरीका
चीनी पौधों के लिए अच्छी डाइट है। ब्लीच मिट्टी में पैदा होने वाले बैक्टीरिया की पैदावार को रोकता है।सिट्रिक एसीड यानि नींबू pH लेवल को सही रखता है। गुनगुना पानी इन चीजों को जल्दी सोख लेता है। इन सब चीजों को मिलाकर फूलों के पौधों पर छिडकाव करें। इस घरेलू उपाय से पौधे की कलीयां जल्दी खिल जाएंगी। खिले हुए फूल भी जल्दी नहीं मुरझाएंगे।
 

घर पर फूलों के गुलदस्तों को भी आप इसी फ्लावर फूड से लंबे समय तक खिले हुए और ताजा रख सकते हैं। गुलदस्ते में इस फूड को डाल दें। इससे फूल जल्दी नहीं मुरझाएंगे।

Related News