26 APRFRIDAY2024 4:27:04 PM
Nari

दुबई घूमने जा रहे हैं तो आबू धाबी की ये जगहें देखना भी न भूलें

  • Updated: 06 Jun, 2018 06:22 PM
दुबई घूमने जा रहे हैं तो आबू धाबी की ये जगहें देखना भी न भूलें

गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। लोग अपने बच्चों को घूमाने की प्लानिंग कर रहे हैं। आजकल लोग देश से ज्यादा विदेश में छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं। घूमने के लिए अगर दुबई जाने का ऑप्शन मिले तो कोई भी इस जगह पर जाने के लिए मना नहीं कर पाएगा। इसके पीछे का कारण है कि दुबई पूरी विश्व में अपनी ऊंची-ऊंची बिल्डिंग्स, साफ-सफाई और खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इस जगह के ऑकर्षक नजारे हर किसी का मन मोह लेते हैं। आप भी दुबई जाने के बारे में सोच रहे हैं तो वहां की फेमस जगहो के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। इससे अलावा अबू धाबी भी खूबसूरती में किसी से पीछे नहीं है। आइए जाने दुबई और अबु धाबी में कौन सी जगहें घूमने के लिए बैस्ट हैं। 

 

1. बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa)
दुबई में बुर्ज खलीफा टूरिस्ट्स के आकर्षण का मुख्य केन्द्र है। इसका नाम दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में लिया जाता है। इस इमारत की ऑब्जरवेशन डेक पर जा कर पूरी दुबई का बेहतरीन नजारा देखने के मिलता है। 

 


3. डेजर्ट सफारी (Desert Safari)
दुबई आकर डेजर्ट सफारी न करे ये तो हो ही नहीं सकता। यह वहां का सबसे खास एडवेंचर है। रेगिस्तान में ऊंचे-ऊंचे रेत के टिलों पर तेज रफ्तार गाड़ी में बैठकर सैर करना का रोमांच बेहद दिलचस्प होता है। इसके अलावा यहां पर बेली डांस देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। 

 

4. गोल्ड सूक (Gold Souk, Deira)
दुबई को सोने का शहर कहना भी गलत नहीं है। हर साल भारी संख्या में टूरिस्ट यहां पर घूमने के साथ-साथ सोने की शॉपिंग करने भी आते हैं। दुबई के सबसे पुराने इलाके देेरा(Deira) में सोने का बाजर यानि गोल्ड सूक है। यहां पर एक से बढ़कर एक सोने की ज्वैलरी के डिजाइन मिल जाते हैं। इस बाजार का नजारा बहुत खूबसूरत है, यहां आए बिना दुबई का ट्रिप अधूरा है। 

 

 
5. धाओ क्रूज, दुबई क्रीक (Dhow Cruise, Dubai Creek)
समय के साथ-साथ दुबई ने बहुत तरक्की कर ली है। नए और पुराने दुबई को एक साथ देखना चाहते हैं तो धाओ क्रूज देखना न भूलें। दुबई में पानी का प्राकृतिक स्त्रोत यानि दुबई क्रीक में क्रूज का सवारी आपका ट्रिप और भी शानदार बना सकती है। इसके एक तरह है देरा(Deira) और दूसरी तरफ बर दुबई। यहां पर आप दोनों जगहों का फर्क आसानी से देख सकते हैं, इसके साथ ही लाडवाब डीनर,डांस और मस्ती यहां पर एक साथ का जा सकती है।

 

6. मिरेकल गार्डन (The Miracle Garden) 
रेगिस्तान में ताजे फूलों का नजारा देखना चाहते हैं तो इसके लिए बैस्ट है मिरेकल गार्डन। यह यूनाइटेड अरब एमिरेट्स में दुबई के डिस्ट्रिक्ट दुबई लैंड में स्थित है, इस गार्डन में हर तरफ रंग-बिरंगे फूलों का नजारा देखने को मिलता है। प्राकृतिक फूलों का यह बगीचा 72000 स्क्वायर वर्ग में फैला है। शायद ही कोई ऐसे रंग का फूल हो जो इस गार्डन में मौजूद नहीं होगा। 


 
7. दुबई माल (The Dubai Mall)
घूमने जाए और वहां शॉपिंग न की जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इसके लिए बैस्ट है दुबई माल, इस मॉल की खास बात है कि यहां से आप पैदल ही विश्व की सबसे ऊँची ईमारत बुर्ज खलीफा और दुबई फाउंटेन भी जा सकते हैं। यह दुबई के सबसे बड़े शॉपिंग माल में से एक है। 

 

8. मरीना क्रूज (Dubai Marina Cruise)
दुबई मरीन में भी पर्यटको की अच्छी खासी भीड़ रहती है। हर तरह जगमगाती इमारतों और पानी की लहरों के मेल से बनी हुई दुबई की यह जगह बहुत खूबसूरती। 

 


9. वाइल्ड वादी वाटरपार्क (Wild Wadi Waterpark)
दुबई में वाटर पार्क का नजारा लेना चाहते हैं तो इसके लिए आप वाइल्ड वादी वाटरपार्क बैस्ट है। यह वॉटर पार्क जुमेराह बीच के अंत और बुर्ज अल अरब होटल के सामने स्थित है। 


 
10. डांसिंग फाउंटेन शो (The Dubai Fountain)
बुर्ज खलीफा देखने जा रहे हैं तो डांसिंग फाउंटेन देखना न भूलें। बुर्ज खलीफा की ऊंचाई पर जाती पानी की म्यूजिक पर डांस करती लहरे बहुत खूबसूरत लगती हैं। 

 

11. दुबई म्यूजियम (Dubai Museum)
दुबई का समय के साथ बदलने का नजारा और पुराना लाइफस्टाइल देखना चाहते हैं तो इसके लिए दुबई म्यूजियम जाना न भूलें।


 

12. बुर्ज अल अर्ब (Burj Al Arab Hotel) 
बुर्ज अल अर्ब का निर्माण 1999 में किया गया था। तब यह विश्व का पहला सात सितारा होटल था। समुन्द्र के ऊपर बना यह होटल बहुत खूबसूरत है। 


 
13. जुमेराह बीच (Jumeirah Beach)
दुबई का सबसे खूबसूरत तट यानि जुमेराह बीच का नजारा सबसे खूबसूरत है। दुबई आने वाले पर्यटक यहां पर घूमने जरूर आते हैं। 

 


14. अटलांटिस, द पाम (Atlantis, The Palm)
अरेबियन गुल्फ में स्थित अटलांटिस, द पाम टापू दुनिया भर में मशहूर है। इस जगह पर बने होटल की इतनी डिमांड है कि यहां रहने के इच्छुक लोगों को एडंवास में बुकिंग करवानी पड़ता है। 

 

15. दुबई क्रीक (Dubai Creek)
यह प्राकृतिक पानी का स्त्रोत है, जो दुबई को दो हिस्सों में बांटता है। यहां पर गोल्ड सूक और मसालों के पुराने बाजार में भी घूम सकते हैं। 

 


आबू धाबी
दुबई जाने का प्लान है तो आप आबू धाबी में भी घूम सकते हैं। यहां पर भी घूमने के लिए एक से बढ़ एक कई तरह की इमारतें हैं। यह यू ए ई की राजधानी है और दुबई से इस जगह की दूरी महज डेढ़ से दो घंटे की है।  

 

1. फेरारी वर्ल्ड (Ferrari World)
आबूू धाबी के यास आइलैंड पर स्थित फेरारी वर्ल्ड यहां की बेहतरीन जगहों में से एक है। यह पार्क फरारी कारों के थीम बना है। 


 
2. यास आइलैंड (Yas Island)
इस जगह की बनाने का प्लान आबू धाबी में पर्यटकों की संख्या को बढ़ावा देने के लिए किया गया था। 

 

3. शेख जायेद मस्जिद (Sheikh Zayed Mosque)
दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक शेख जायेद मस्जिद बहुत खूबसूरत है। यहां पर बिछी हुई कालीन, इसकी वास्तुकला और खूबसूरत झाड़फानूस आदि इसकी और भी ज्यादा खूबसूरत बना देते हैं। 

 



 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News