01 MAYWEDNESDAY2024 9:47:15 PM
Nari

16 साल की उम्र में अपनी वर्जिनिटी खो देती हैं महिलाएं

  • Updated: 27 Nov, 2013 10:26 AM
16 साल की उम्र में अपनी वर्जिनिटी खो देती हैं महिलाएं

लंदन: एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि औसतन महिलाएं 16 साल की उम्र में अपनी वर्जिनिटी खो देती हैं। एक सर्वे के मुताबिक 20 साल पहले की तुलना में अब ब्रिटेन की महिलाओं के कई अफेयर होते हैं। अब औसतन एक महिला अपनी जिंदगी में 8 साथियों के साथ रिश्ता रखती है, जबकि 90 के दशक में उसके 4 पार्टनर हुआ करते थे।

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने ब्रिटेन के 15,000 वयस्कों पर एक रिसर्च की, जिससे पता चला कि समाज में महिलाओं के बदलते स्टेटस ने उनकी सेक्स लाइफ को भी प्रभावित किया है। सर्वे में यह बात भी सामने आई कि औसतन 16 से 44 साल के पुरुष और महिलाएं एक महीने में सिर्फ तीन बार सेक्स करते हैं। रिसर्च से यह बात भी पता चला कि पढ़ी-लिखी महिलाएं अपनी सेक्स लाइफ को ज्यादा रोमांचक बना रही हैं।

इस ताजा सर्वे में भी यह बात सामने आई है कि औसतन 18 साल की 10 में से एक महिला के साथ उसकी मर्जी के बिना कभी ना कभी सेक्स किया गया। इनमें से 85 फीसदी ऐसे मामले थे जब महिला के पूर्व प्रेमी, दोस्त या किसी जान-पहचान वाले ने उसके साथ जबरदस्ती की। सर्वे में शामिल 16 फीसदी महिलाओं ने बताया कि उन्होंने किसी महिला को किस किया है, गले लगाया है या उसके साथ सेक्स किया है। सर्वे में यह भी पाया गया कि पुरानी पीढिय़ों की तुलना में महिलाएं अब कम उम्र में ही अपनी वर्जिनिटी खो देती हैं।
 

Related News