26 APRFRIDAY2024 5:50:26 PM
Life Style

क्रिसमस के त्योहार से जुड़ी ये दिलचस्प बातें क्या जानते हैं आप?

  • Updated: 15 Dec, 2017 02:00 PM
क्रिसमस के त्योहार से जुड़ी ये दिलचस्प बातें क्या जानते हैं आप?

क्रिसमिस साल का आखिरी और सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इसे पूरी दुनिया में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। कहते हैं कि 25 दिसंबर के दिन प्रभु ईसा मसीह के जन्म हुआ था और यीशु के जन्म की खुशी में इस दिन को त्योहार की तरह मनाया जाता है। इन दिन के पीछे दुनिया भर में कई तरह की मान्यताएं भी प्रचलित हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे को तोहफे देते हैं और पार्टी करते हैं। आइए जानें क्रिसमिस से जुड़े और भी कई दिलचस्प तथ्य। 

 

1. दुनिया भर में क्रिसमिस सैलिब्रेशन 25 दिसंबर को की जाती है लेकिन जर्मनी में 24 दिसंबर को ही इससे जुड़े समारोह मना लिए जाते हैं। 

2. ईसा मसीह के जन्म की कोई वास्तविक तारीख का प्रमाण या तथ्य नहीं है लेकिन फिर भी 25 दिसंबर को लोग बहुत खुशी के साथ मनाते हैं। इस दिन गिरिजा घरों में प्रार्थना भी की जाती है। 

PunjabKesari

3. इस दिन सांता क्लॉज का अपना अलग ही महत्व है। बच्चे गिफ्ट,चॉकलेट और खिलौनों लेने के लिए सांता क्लॉज को बहुत पसंद करते हैं। 

4. यह बात बहुत दिलचस्प है कि सांता क्लॉज की कहानी का ईसा मसीह के जन्म के साथ कोई संबंध नहीं है। इन्हें क्रिसमस का पिता भी कहा जाता है। 

5. इस दिन को बड़ा दिन भी कहा जाता है। 

6. ऐसा कहा जाता है कि चौथी सदी में तुर्किस्तान के मीरा नामक शहर के बिशप संत निकोलस के नाम पर सांता क्लॉकज का चलन शुरू हुआ था। वह इस दिन गरीब बच्चो को तोहफे और मीठाइयां देते थे। तब से लेकर अब तक इस दिन सांता क्लॉज बनाए जाते हैं। 

PunjabKesari

7. क्रिसमस के त्यौहार में केक का खास महत्व है।  इस दिन लोग एक-दूसरे को केक खिलाकर त्योहार मनाते हैं। 

PunjabKesari

8. ब्रिटेन में क्रिसमस का अगला दिन बॉक्सिंग डे के रूप में मनाया जाता है। इसे फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। 

9. क्रिसमस ट्री को बहुत पवित्र माना जाता है। यू.एस में हर साल 24 दिसम्बर के दिन 1850 से ज्यादा मात्रा में ये ट्री बेचे जाते हैं। 

10. अमरिका में क्रिसमस बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पर हर साल 20 हजार से भी ज्यादा सांता क्लॉज बनते है जो बच्चों को गिफ्ट्स देते हैं। 
 

 

 

 

 

 

 




 

Related News