27 APRSATURDAY2024 7:14:59 AM
Nari

क्या प्रेग्नेंट हैं Parineeti Chopra? यह सवाल करने वालों का एक्ट्रेस ने यूं उड़ाया मजाक

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 28 Mar, 2024 06:07 PM
क्या प्रेग्नेंट हैं Parineeti Chopra?  यह सवाल करने वालों का एक्ट्रेस ने यूं उड़ाया मजाक

आज चमकीला का ट्रेलर लॉन्च था। यहां पर परिणीति खूब सच- धजकर पहुंची थी और फिल्म को प्रमोट किया। लेकिन इवेंट के दौरान परी को देखकर प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने लगी। कहा जाने लगे की राघव की दुल्हनिया प्रेग्नेंट हैं। दरअसल, एक्ट्रेस चमकीला के ट्रेलर लॉन्च पर ढीले- ढाले कपड़े पहनकर आईं थीं। इसे देखकर फैंस को यकीन हो गया कि बहुत जल्द परीणीति गुड न्यूज देने वाली हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस ने भी इस मजेदार रिएक्शन दिया है। 

एक्ट्रेस ने शेयर की इंस्टा पर मजेदार स्टोरी

प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए एक्ट्रेस ने एक स्टोरी शेयर की, जिसमें लिखा था,- 'कफ्तान ड्रेस= प्रेग्नेंसी, ओवरसाइज शर्ट= प्रेग्नेंसी, कम्फी इंडिया कुर्ता= प्रेग्नेंसी'....इसके साथ उन्होंने हंसने वाले इमोजी भी शेयर किया। परी की इस पोस्ट ने साफ इशारा कर दिया है कि वो फिलहाल प्रेग्नेंट नहीं है। बात करें, चमकीला की तो परिणीति और दिलजीत की ये फिल्म पंजाब के सुपरस्टार सिंगर रहे चमकीला की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है, जिनका स्टेज पर मर्डर कर दिया गया था। ये फिल्म 12 अप्रैल को Netflix पर रिलीज होगी।

PunjabKesari

फेयरी टेल से कम नहीं है राघव-परी की लव- स्टोरी

परिणीति और राघव की लव- स्टोरी की बात करें तो इसी फिल्म के शूटिंग के दौरान परी की राघव से मुलाकात हुई थी। वो पंजाब में चमकीला की शूटिंग कर रही थीं और राघव भी अपने कुछ काम से पंजाब में थे। इसके बाद बस दोनों की आंखों चार हुईं। दोनों को कई सारी डेट्स पर भी देखा गया। इसके बाद पिछले साल यानि 24 सितंबर 2023 में राघव - परी ने शादी की थी। दोनों की शादी राजस्थान में धूमधाम से हुई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

Related News