02 MAYTHURSDAY2024 5:58:50 AM
Nari

Ptosis के चलते Zeenat Aman की आंख हो गई थी छोटी- बड़ी, जानिए बीमारी के लक्षण

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 08 Nov, 2023 05:17 PM
Ptosis के चलते Zeenat Aman की आंख हो गई थी छोटी- बड़ी, जानिए बीमारी के लक्षण

सेहत किसी खजाना से कम नहीं है, इसे संभाल कर रखना चाहिए ताकि जीवन अच्छा व्यतीत हो। आंखें भी शरीर के महत्वपूर्ण अंगो में से एक है, अगर ये ठीक से काम ना करें तो हमें ठीक से दिखाई नहीं देते और कई बार कुछ पढ़ने या सही से देखने के लिए दूसरे लोगों की जरूरत पड़ती है। ऐसा ही कुछ हुआ भारतीय सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ और वो ये दर्द पिछले 40 सालों से झेल रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

वो आंखों की जुड़ी बीमारी पीटोसिस से जूझ रही हैं, जिसके बारे में हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को बताया। उन्होंने बताया कि पीटोसिस के चलते उनकी एक आंख की पलक धीरे- धीरे बंद होती जा रही है। इसके चलते उन्हें देखने में दिक्कत होती है। दरअसल 40 साल पहले एक्ट्रेस एक हदासे का शिकार हुथी, जिससे उनकी दाहिनीआंख में चोट लग गई थी। इससे उनकी आंखों की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचा था और वो इस बीमारी का शिकार हो गईं। उस समय इस बीमारी का कोई इलाज नहीं था, अब जब एक्ट्रेस की परेशानी बढ़ती जा रही है तो एक्ट्रेस  इलाज करवा रही हैं। आइए आपको बताते हैं आखिर क्या होता है पीटोसिस और इसके लक्षण क्या हैं...

PunjabKesari

क्या होता है पीटोसिस

पीटोसिस आंखों से जुड़ी बीमारी है। इससे आंखों की ऊपर वाली पलकें झुकने लगती हैं और उन्हें सब को धुंधला सा नजर आता है। एक समय ऐसा भी आता है इस आंख पूरी तरह से बंद हो जाती है।

पीटोसिस के लक्षण

- पलका का झुका हुआ नजर आना।
- आंखों में पानी बढ़ जाना।
- साफ देने के लिए बार-बार भौंहें उठाना।
-पलकों का तेजी से झुकते जाना।

PunjabKesari

ये हो सकते हैं पीटोसिस के कारण

एक्ट्रेस को तो कई साल पहले आंखों में चोट लगी थी, जिससे मांसपेशियां कमजोर हो गईं जो पलकों का नियंत्रण रखती हैं, जिस वजह से वो इस बीमारी का शिकार हुईं। वहीं कई लोगों को ये बीमारी जन्म से ही होती है। वहीं मोतियाबिंद, आंखों की सर्जरी, आंखों का ट्यूमर, डायबिटीज, स्ट्रोक, मायस्थेनिया ग्रेविस, हॉर्नर सिंड्रोम के कारण भी हो सकता है।

एक्ट्रेस कहती हैं की पीटोसिस को उन्हें काफी समय तक नजरअंदाज किया था। हालांकि अब जब स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो गई कि देखने में दिक्कत होने लगी तो उन्होंने इलाज करवाने का फैसला लिया।  अब उनकी हालात में बहुत सुधार है। उन्होंने सर्जरी करवाई है और बैसाखी नाम के चश्मे भी पहन रही है तो पलकों को ऊपर करने में मदद करता है।

PunjabKesari

नोट- अगर आपको भी ऐसी को समस्या है तो किसी तरह का इलाज करवाने से पहले डॉक्टर से संपर्क करें।
 
 

Related News