28 APRSUNDAY2024 2:32:05 PM
Nari

मीठे के शाैकीन लाेग घर पर बनाएं अफगान खजूर

  • Updated: 09 Nov, 2017 11:15 AM

अगर अाप भी मीठा खाने के शाैकीन हैं, ताे इस बार घर पर अफगान खजूर बना सकते हैं। यह खाने में टेस्टी और बनाने में भी अासान है। ताे अाईए जानते हैं, इसे बनाने की विधिः-

सामग्रीः-
अंडे - 4
पिसी हुई चीनी - 130 ग्राम
तेल - 125 मिलीलीटर
खमीर - 1 बड़ा चम्मच
बेकिंग पाऊडर - 1 छाेटा चम्मच
मैदा - 580 ग्राम
गर्म दूध - 125 मिलीलीटर
तेल - तलने के लिए 
पिसी हुई चीनी - गार्निशिंग के लिए
पिस्ता - गार्निशिंग के लिए

विधिः-
1. एक बाउल में 4 अंडे, 130 ग्राम पिसी हुई चीनी, 125 मिलीलीटर तेल, 1 बड़ा चम्मच खमीर, 1 छाेटा चम्मच बेकिंग पाऊडर डालकर अच्छी तरह से मिलाए।
2. फिर इसमें 580 ग्राम मैदा, 125 मिलीलीटर गर्म दूध डालकर स्मूथ और सॉफ्ट आटा गूंथ लें।
3. इस अाटे काे 3-4 घंटे के लिए रख दें।
4. एक कढ़ाई में पर्याप्त तेल डालकर गर्म करें और हाथ से सारे अाटे की छाेटी-छाेटी लाेईयां बना लें।
5. इन्हें तेल में डालकर तब तक फ्राई करें, जब तक कि यह सुनहरे भूरे नहीं हाे जाते। इसके बाद इन्हें अब्सॉर्बेंट पेपर पर निकाल लें।
6. इन्हें पिसी हुई चीनी और पिस्ता के साथ गार्निश करें।
7. अापके अफगान खजूर तैयार हैं, इन्हें सर्व करें।

Related News