14 MARSATURDAY2026 11:57:32 AM
Nari

ये कैसी नाइंसाफी! पत्नी ने पति की प्रेमिका को अर्धनग्न कर घुमाया गांव में, वीडियो बनाते रहे लोग

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 15 Apr, 2024 06:45 PM
ये कैसी नाइंसाफी! पत्नी ने पति की प्रेमिका को अर्धनग्न कर घुमाया गांव में, वीडियो बनाते रहे लोग

राजस्थान से एक बार फिर बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है, यह महिला के साथ जो किया वह सुन किसी का भी दिल पसीज जाए। यहां के  बाड़मेर जिले में एक विवाहित पुरुष के साथ प्रेम प्रसंग के आरोप में एक महिला को कथित तौर पर अर्धनग्न कर घुमाया गया। अब यह मामला चर्चा में बना हुआ है, महिला के लिए इंसाफ की मांग उठाई जा रही है। 

PunjabKesari
सरवाड़ी गांव में हुई घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, शख्स की पत्नी और परिवार वालों को महिला के साथ उसके प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया था। कथित वीडियो में महिला को अर्धनग्न कर घुमाया जा रहा है और एक महिला पीड़िता के बाल पकड़कर घसीट रही है। 

PunjabKesari

वीडियो में पीड़िता गुहार लगाती हुई सुनाई दे रही है। बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक कुंदन कांवरिया ने बताया, ‘‘इस संबंध में समदड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया है। दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता की काउंसलिंग की जा रही है। ' हैरानी की बात तो यह है कि जिस शख्स से उस महिला का संबंध था वह भी मौके पर मौजूद था। 

PunjabKesari

मतलब जुर्म कोई भी करे सजा औरत को ही मिलेगी।  उस शख्स की पत्नी ने अपने पति को कुछ कहने की बजाय दूसरी महिला का जलूस निकाल दिया। इसे देखकर तो यही कहा जा सकता है कि औरत ही औरत की दुश्मन है। हद तो तब हो गई महिला का अर्धनग्न घुमाने के दौरान उसके  हाथ बार-बार नीचे किए जा रहे थे, ताकि वह अपना चेहरा ना छिपा सके। ऐसे में बाकी लोग भी मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे।

Related News