28 APRSUNDAY2024 11:10:55 PM
Nari

जापान में Health supplement बना जान का दुश्मन, 5 लोगों की मौत 100 से अधिक अस्पताल में भर्ती

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 30 Mar, 2024 12:13 PM
जापान में  Health supplement बना जान का दुश्मन, 5 लोगों की मौत 100 से अधिक अस्पताल में भर्ती

जापान में स्वास्थ्य को बेहतर करने की चाहत लोगों की जान की दुश्मन बन गई।  एक स्वास्थ्यवर्धक टॉनिक पीने से यहां 5 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक अस्पतालों में भर्ती कराए गए।  ओसाका स्थित कोबायाशी फार्मास्युटिकल कंपनी पर आरोप है कि उसे इन उत्पादों से समस्याओं के बारे में जनवरी की शुरुआत में ही पता चल गया था। लेकिन इस संबंध में सार्वजनिक रूप से पहली घोषणा 22 मार्च को की गयी। 

PunjabKesari
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि कोलेस्ट्रॉल कम करने में उपयोग किये जाने वाले ‘बेनीकोजी कोलेस्टे हेल्प' समेत कई उत्पादों का सेवन करने के बाद 114 लोगों का अस्पतालों में उपचार हो रहा है। बेनीकोजी कोलेस्टे हेल्प में बेनीकोजी नामक सामग्री मिली है जो फफूंद की लाल प्रजाति है। इस सप्ताह की शुरुआत में मृतकों की संख्या दो थी। उत्पाद निर्माता के अनुसार, कुछ लोगों को इन उत्पादों के सेवन के बाद किडनी में समस्या पेश आने लगी लेकिन सरकारी प्रयोगशालाओं के साथ मिलकर असल वजह का अभी पता लगाया जा रहा है।

PunjabKesari
 कंपनी के अध्यक्ष अकीहिरो कोबायाशी ने लोगों की मौत होने और बीमार पड़ने को लेकर शुक्रवार को माफी मांगी। कंपनी ने बेनीकोजी सामग्री वाले कई अन्य उत्पादों को बाजार से वापस ले लिया है। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन उत्पादों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की है। इन उत्पादों में वे उत्पाद भी शामिल है जिनमें ‘फूड कलर' के लिए बेनीकोजी का इस्तेमाल किया गया है। 

PunjabKesari
मंत्रालय ने आगाह किया है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। कोबायाशी फार्मास्युटिकल वर्षों से बेनीकोजी उत्पाद बेच रही है लेकिन समस्याएं 2023 में बने उत्पादों के साथ शुरू हुई। कंपनी ने बताया कि उसने पिछले साल 18.5 टन बेनीकोजी का उत्पादन किया। 


 

Related News