06 MAYMONDAY2024 6:48:02 AM
Nari

सबसे बूढ़े व्यक्ति ने दुनिया को कहा अलविदा, चार दिन बाद था 128वां जन्मदिन

  • Edited By palak,
  • Updated: 02 Aug, 2023 04:31 PM
सबसे बूढ़े व्यक्ति ने दुनिया को कहा अलविदा, चार दिन बाद था 128वां जन्मदिन

दुनिया के सबसे बूढ़े व्यक्ति सुपरसेंटेनेरियन जोस पॉलिनो गोम्स का 28 जुलाई को निधन हो गया है। जोस पॉलिनो गोम्स की उम्र 127 साल थी और हैरानी की बात यह है कि गोम्स का निधन उनके 128वें जन्मदिन से पहले हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो जोस पॉलिनो गोम्स का निधन कोरेगो डेल कैफे में उनके घर पर हुआ था। गोम्स चार साल पहले तक घोड़ों की सवारी किया करते थे। उनके सात बच्चे, 25 पोते पोतियां, 42 परपोते और उनके 11 बच्चे अपने पीछे छोड़ गए हैं। 

शरीर के अंगों ने काम करना कर दिया था बंद 

जोस के परिवार ने बताया कि उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जिसके कारण उनका निधन हुआ है। 29 जुलाई को उनको पेड्रा बोनिता में कोरेगो डॉस फियाल्होस कब्रिस्तान में दफनाया गया था। इस कब्रिस्तान में उनकी यादों को हमेशा संजोकर रखा जाएगा। 

PunjabKesari

ऐसा लाइफस्टाइल जीते थे जोस 

गोम्स पशु-पालन का काम किया करते थे उनकी छवि काफी विनम्र और सरल थी। वह एक सादा लाइफस्टाइल जीना पसंद करते थे। रिपोर्ट्स की मानें तो वह इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स से दूरी बनाकर रखते थे और गांवों की चीजें ही पसंद करते थे। डाइट में वह स्थानीय स्तर से लिया गया भोजन शामिल था। कभी कभार वह ड्रिंक लेते थे। मेरिज सर्टिफिकेट के अनुसार, गोम्स का जन्म 4 अगस्त 1895 को हुआ था। ऐसे में उनकी उम्र की बात कें तो वह दोनों विश्व युद्धों और तीनों वैश्विक महामारियों से गुजर चुके थे। 

सिर्फ खाते थे नैचुरल चीजें

जोस की पोती ने बताया कि उनके दादा की खासियत यह थी कि वह कोई भी इंडस्ट्रीलिस्ट चीजें नहीं खाते थे वह सिर्फ ग्रामीण इलाकों की प्राकृतिक चीजों का सेवन करते थे। उन्होंने मूर्गियां, सुअर पाले थे और उनका खाना वहीं से आता था उन्हें यही उगाया या पाला जाता था।

PunjabKesari

गिनीज बुक में रिकॉर्ड है इन लोगों का नाम 

इसके अलावा अभी तक यह बात साफ नहीं हुई है कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डस की ओर से जोस की उम्र पर गौर किया जाएगा कि नहीं। जोस से पहले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डस स्पेन की मारिया ब्रान्यास मोरेरा हैं जो 115 वर्ष की थी और उससे पहले फ्रांसीसी महिला जीन कैलमेंट के पास सबसे ज्यादा उम्र में जीवित रहने का खिताब था जिनका 1997 में 122 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। 
PunjabKesari

Related News