25 APRTHURSDAY2024 8:40:57 AM
Nari

भारतीय महिलाओं के गहनों का सेहत से गहरा कनैक्शन, पीरियड्स से फर्टिलिटी में फायदेमंद

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 09 Feb, 2021 10:47 AM
भारतीय महिलाओं के गहनों का सेहत से गहरा कनैक्शन, पीरियड्स से फर्टिलिटी में फायदेमंद

हिंदू धर्म में 16 श्रृंगार काफी मायने रखता है, खासकर नई-नवेली दुल्हन के लिए। माथे के सिंदूर- बिंदी से लेकर पैरों में पायल पहनना शादीशुदा होने का प्रतीक मानी जाती है। वहीं, धार्मिक महत्व से शादी के बाद मंगलसूत्र, बिछिया, पायल पहनना काफी शुभ होता है। वैज्ञानिक नजरिए से भी गहनें पहनना महिलाओं के लिए अच्छा माना जाता है क्योंकि गहनें उनकी खूबसूरती बढ़ाने के साथ कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं।

चलिए आपको बताते हैं कि कौन-सा गहना पहनने से महिलाओं को क्या-फायदा मिलता है....

मंगलसूत्र

मंगलसूत्र सिर्फ शादीशुदा होने की निशानी ही नहीं है बल्कि इसके काले मोटी महिलाओं को मानसिक रूप से मजबूत भी बनाते हैं। वहीं, शोध के मुताबिक, मंगलसूत्र से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

PunjabKesari

ईयररिंग्स

कानों की खूबसूरती बढ़ाने के अलावा आयुर्वेद और लगभग हर पुरानी चिकित्सा पद्धति में कानछेदन और ईयररिंग्स को सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। इससे महिलाओं की प्रजनन क्षमता और मास‌िक चक्र बेहतर होता है। साथ ही इससे शरीर की ऊर्जा भी कंट्रोल में रहती है।

अंगूठी

शादी से पहले सगाई के दौरान कपल्स एक दूसरे को अंगूठी पहनाते हैं। हालांकि आजकल अंगूठी पहनना फैशन भी बन गया है। सोने, तांबे या चांदी की अंगूठी में ऐसे एंजाइम होते हैं जो शरीर के कुछ प्वाइंट्स को ट्रिगर करते हैं। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है और गठिया जैसे रोग भी दूर रहते हैं।

सिंदूर

वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो सिंदूर में मौजूद पारा मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होता हैं। यह आपको तनावमुक्त रखने के साथ हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। इसके अलावा सिंदूर लगाने से एनर्जी और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

PunjabKesari

नाक की लौंग या नथ

शोध के मुताबिक, नथ पहनने से पीरियड्स से संबंधी परेशानियां दूर रहती हैं। इसके अलावा इससे श्वसन तंत्र भी सुचारू रूप से काम करता है, जिससे आप कई समस्याओं से बची रहती हैं।

चूड़ियां

सिर्फ शादीशुदा ही नहीं बल्कि आजकल कुवांरी लड़कियां भी हाथों में चूड़ियां पहनती हैं। इससे हाथों के कुछ प्वाइंट्स एक्टिव हो जाते हैं, जिससे ना सिर्फ ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है बल्कि हार्मोन्स भी संतुलित होते है।

बिंदी

माथे पर लगी सिंदूर की बिंदी महिलाएं आज्ञा चक्र को सक्रिय करती है। इससे ना शरीर ऊर्जावान बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है। साथ ही इससे दिमाग भी तेज होता है।

कमरबंद

महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाने के साथ कमरबंद मोटापा कम करता है। इससे ना सिर्फ फिगर मैंटेन रहता है बल्कि पीरियड्स व प्रेगनेंसी में होने वाले सभी तरह के दर्द से राहत मिलती है।

PunjabKesari

गजरा

सुंगंधित फूलों से बनने वाला गजरा धैर्य व ताजगी देने के साथ तनाव को दूर रखता है। साथ ही इससे मन भी शांत रहता है।

मांग टीका

मांग टीका ज्यादातर शादी के दिन या किसी खास मौके पर पहना जाता है लेकिन शायद महिलाएं यह नहीं जानती कि इससे मन व दिमाग शांत रहता है।

पायल

चांदी की पायल जब पैरों की छूती है तो कुछ नर्व्स एक्टिव हो जाते हैं जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे पैरों में दर्द, इंफर्टिलिटी, पीरियड्स दर्द और हार्मोंस इम्बैलेंस सही रहता है। साथ ही इससे मोटापा भी कम होता है।

बिछिया

अंगूठे के बाद वाली उंगली में बिछिया पहनने से सायटिका नर्व्स पर दवाब पड़ता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन और मेंस्ट्रुअल साइकिल सही रहता है। साथ ही अंगूठे के बाद की ही 2-3 उंगलियों में बिछिया पहनने से यूट्रस पर दवाब पड़ता है जिससे पीरियड्स साइकिल और प्रेगनेंसी का पूरा प्रोसेस बेहतर होता है।

PunjabKesari

कुल मिलाकर देखा जाए तो महिलाओं के लिए गहनें सिर्फ फैशन या शास्त्रों के हिसाब से ही नहीं बल्कि सेहत के नजरिए से भी फायदेमंद है।

Related News