16 APRTUESDAY2024 7:56:36 AM
Nari

सर्दियों में क्यों होते हैं हाथ-पैर सुन्न? घरेलू तरीकों से पाएं राहत

  • Edited By Priya verma,
  • Updated: 22 Nov, 2018 06:05 PM
सर्दियों में क्यों होते हैं हाथ-पैर सुन्न? घरेलू तरीकों से पाएं राहत

ठंड़ के बढ़ते ही कुछ लोगों के हाथ-पैर सुन्न होने लगते हैं। वैसे तो यह आम समस्या है लेकिन ज्यादा देर तक सुन्न पन रहने के कारण सूजन भी आनी शुरू हो जाती है।दरअसल, जब हाथ-पैर बाहरी मौसम के संपर्क में आते हैं तब ब्लड सर्कुलेशन कम होने लगता है। घटता ब्लड सर्कुलेशन खून जमने का कारण बनता है और इससे हाथ-पैर सुन्न होने लगते हैं। जिससे चीजों की पकड़ कम होने के साथ-साथ काम करने की क्षमता भी घटने लगती है। ऐसा ठंड़े पानी में काम करने पर भी होता है। 

सर्दियों में क्यों पड़ जाते हैं हाथ-पैर सुुन्न? 

सुन्न हुए हाथ-पैर में झनझनाहट, दर्द, कमजोरी और ऐंठन के लक्षण दिखाई देते हैं। ऐसा सर्दी, थकान, नस के दबने, शरीर में विटामिन्स और मैग्नीशियम की कमी के कारण भी ऐसा होता है। जब ब्लड सर्कुलेशन कम होने के कारण शरीर के अंगों में ऑक्सीजन की अपूर्ति होने लगती है तब सुन्नपन महसूस होता है।  

सुन्नपन दूर करने के घरेलू उपचार

सर्दी के मौसम में खुद का बचाव करना बहुत जरूरी है। बच्चे और बजुर्गों को इस तरह की परेशानी ज्यादा होती है। 


1. गरम पानी की सिंकाई

ठंड़ से हाथ-पैर को बचाने के लिए गर्म पानी की बोतल से सिंकाई दें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने लगेगा और नस्से रिलैक्स होंगी। अब पैरों में जुराबें और हाथों में दस्ताने पहन कर रखें। कुछ देर के लिए पैरों को गुनगुने पानी में भिगोकर भी रख सकते हैं। इससे बहुत आराम मिलेगा।  

2. मसाज करें

हाथ-पैर में सुन्नपन महसूस करें तो सरसों के गुनगुने तेल के साथ मसाज करना शुरू कर दें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने लगेगा और आप गर्माहट महसूस करेंगे। 
PunjabKesari, Foot Massage

3. हल्‍दी

खाने में हैल्दी डाइट शामिल करें, हल्दी के कुदरती एंटी ऑक्सीडेंट्स ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं। रात को सोने से पहले 1 गिलास गर्म दूध में आधा छोटा चम्मच हल्दी डालकर पीएं। इससे बहुत फायदा मिलेगा। 
 

4. एक्सरसाइज  करें

रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें, इससे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ने लगती है। योग और एरोबिक्स भी बहुत फायदेमंद हैं। इससे धीरे-धीरे परेशानी कम होने लगेगी। 

6. खाएं विटामिन बी युक्त आहार 

अपनी डाइट में विटामिन बी, बी6, बी12 को जरूर शामिल करें। इसके लिए अंडा,दूध, मीट, केला, बींस, मछली, दही, ड्राई फ्रूट्स, सब्जियां, फल आदि खाएं। 
PunjabKesari

7. दालचीनी है बेस्ट 

सर्दी के मौसम में दालचीनी पाउडर का भी बेस्ट है। 1 चम्मच शहद के साथ दालचीनी पाउडर का सेवन करें। इसके बाद गर्म दूध पी लें। 
PunjabKesari

8. हाथ-पैर ऊपर उठाएं

शरीर का जो हिस्सा सुन्न पड़ रहा है उसे लटका कर न रखें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बहुत प्रभावित होता है। पैरों को टेबल पर रखें, लेटते समय पैरों को ऊंचे तकीए पर रखें। हाथों को बीच-बीच में ऊपर उठाते रहे। 
  


 

Related News