24 APRWEDNESDAY2024 1:11:37 AM
Nari

Post Pregnancy: क्यों होते हैं झाइयां व मुंहासे और कैसे करें इलाज?

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 18 Aug, 2019 01:55 PM
Post Pregnancy: क्यों होते हैं झाइयां व मुंहासे और कैसे करें इलाज?

प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं, जिसमें से एक है चेहरे पर झाईयां और मुंहासें होना। हर महिला की ख्वाहिश होती है कि वह उम्र के हर दौर में खूबसूरत दिखे लेकिन डिलीवरी के बाद ऐसा हो पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। प्रेगनेंसी के 13वें से 21वें हफ्ते में यह निशान उभरने शुरू हो जाते हैं, जो अपने निशान छोड़ जाते हैं। मगर आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताएंगे, जिससे आप पहले की तरह खिलाखिली और ग्लोइंग स्किन वापिस पा लेंगी।

 

झाइयों की समस्या

प्रेगनेंसी के बाद चेहरे पर पड़ने वाली झाइयों की समस्या को 'मेलस्मा' (Melasma) भी कहा जाता है, जोकि हार्मोनल बदलाव के कारण होती है। यह चेहरे पर एक गैर-अलग सीमा के साथ बड़े भूरे रंग के पैच के रूप में दिखाई देता है। इसके कुछ निशान तो खुद ही चले जाते हैं लेकिन कुछ लंबे समय तक बने रहते हैं। इतना ही नहीं, सूरज की किरणों के संपर्क में आने से ये और भी गहरे हो जाते हैं।

PunjabKesari

क्या करें?

-गर्भावस्था के बाद धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें।
-बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगाना कभी न भूलें।
-बॉडी के हाइड्रेट रखने के लिए भरपूर पानी पीएं।
-इससे बचने के लिए भरपूर नींद ले और तनाव से दूर रहें।
-अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही फेसवॉश यूज करें।
-इन धब्बों पर स्क्रबिंग से बचें और कोई क्रीम ना लगाएं।

देसी इलाज

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी से आप मेल्स्मा पिग्मेंटेशन से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए हल्दी पाऊडर में दूध मिक्स करके स्पॉट पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने पर आप खुद फर्क देखेंगे।

मुंहासे की समस्या

प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसके कारण मुहांसे निकल आते हैं। अगर एक पिंपल ठीक हो जाए तो दूसरा उसकी जगह ले लेता है। वहीं कुछ महिलाएं इन्हें फोड़ देती हैं, जिससे रोमछिद्र या पोर्स संक्रमित हो जाता है। इसके कारण एक ही जगह पर बार-बार मुंहासे होने लगते हैं।

PunjabKesari

क्या करें?

-सबसे पहले तो इस बात का ख्याल रखें कि आप उसे छुए और फोड़ें नहीं।
-चेहरा धोने के लिए अपने स्किन टाइप के हिसाब से जेंटल फेसवॉश का यूज करें।
-अगर संभव हो तो अपने चेहरे को सौम्य क्लींजर या सादे पानी से धोएं।
-हैवी मेकअप करने से बचें।
-किसी दूसरे के प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें।

देसी इलाज

नियमित रूप से अपनी त्वचा पर एलोवेरा जेल लगाएं। आप एप्पल साइडर विनेगर या टी ट्री ऑयल से भी मुहांसों की समस्या दूर कर सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण इसका इस्तेमाल भी फायदेमंद होता है। इसकी ताजी पत्तियों को पीसकर अपने चेहरे पर रोजाना लगाएं। इससे आपको एक्ने तथा मुंहासों से छुटकारा मिल जाएगा।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News