27 APRSATURDAY2024 6:03:16 PM
Nari

आखिर लाडले झगड़ाते क्यों हैं?

  • Updated: 30 Jan, 2017 04:17 PM
आखिर लाडले झगड़ाते क्यों हैं?

पेरेटिंगः बच्चों का मन बहुत कोमल होता है। घर को माहौल और आपसी बातचीत का सीधा असर बच्चें पर पड़ता है। इसके उनका सवभाल बहुत प्रभावित होता है। बच्चे चिढचिढ़े और झगडालू हो जाते हैं। कई बार तो मां-बाप भी अपने बच्चों के बदलते स्वभाव को समझ नहीं पाते कि आखिर क्यों उनका लाड़ला चिड़चिड़ा और जिद्दी हो रहा है। आपको घर या आसपास का माहौल कैसा है इसका सीधा असर बच्चे कर भी पड़ता है। हम आपको कुछ ऐसे कारण बता रहे हैं जो जाने-अनजाने आपको बच्चों पर असर कर रहे हैं। जिसे आप अब तक शायद नजरअंदाज कर रहे थे। आइए जानेें इस कारणों के बारे में...

1. आपसी लड़ाई का कारण जानें
बच्चों का झगड़ा जानने की कोशिश करें। ऐसी बात नहीं कि किसी बात का कोई हल न हो। कई बार किसी बच्चें की आदत भी झगड़ालू स्वभाव की होती है। वह अपने दूसरे भाई-बहनों के साथ लड़ाई के लिए बहाना तलाशते रहते हैं। इसके लिए आप बच्चों को प्यार से समझा सकते हैं। 

2. ध्यान आकर्षित करने का तरीका
 बच्चे बहुत शैतान भी होते हैं। घर के लड़ाई झगड़े को देखकर वह भी परेशान हो जाते हैं और अपने आपको असुरक्षित महसूस करते हैं। कई बार दूसरे बच्चे के आने के बाद भी बड़ा बच्चा अपनी अनदेखी के कारण भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए भी लड़ाई झगड़ा करने लगते हैं। 

3. खाली दिमाग शैतांन का घर
हमने बहुत बार यह कहावत सुनी होगी कि खाली दिमाग शैतान का घर होता है। जब बच्चे के पास कोई काम करने को नही होता तो उसके दिमाग में शैतानिया चलनी शुरू हो जाती है। आप उसे गेम या खिलौने भी लेकर दे सकते हैं।  

4. खुद भी न करें गुस्सा
जब बच्चे आपस में लड़ाई करे तो गुस्सा होने की बजाए कारण जानने की कोशिश करें। जानें कि क्या कारण है जिससे झगड़ा हो रहा है। हो सकता है कि बाहर या स्कूल उसे किसी की परेशानी का सामना करना पड़ रहा हो। जिस कारण उसका स्वभाव बदल गया हो। बात को जानें और फिर प्यार से इसका हल निकालें। 

5. न पड़े बच्चों के झगड़े में
बच्चों के आपसी झगड़े में न पड़े। उन्हें खुद ही सुलझाने का मौका दें। इससे पक्ष पात की बात भी सामने नही आएगी। जब झगड़ा बढ़ जाए तभी बीच में आए। 

 

 

                                                                                                                                          - विभा खरे

Related News