25 APRTHURSDAY2024 5:00:17 AM
Life Style

Govardhan Ustav: घर में नहीं होगी अन्न-धन्न की कमी, गोवर्धन पूजा में जरूर करें ये काम

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 05 Nov, 2021 10:21 AM
Govardhan Ustav: घर में नहीं होगी अन्न-धन्न की कमी, गोवर्धन पूजा में जरूर करें ये काम

गोवर्धन पूजा के दिन लोग गायों की पूजा करते हैं, जिसे अन्नकूट की पूजा भी कहा जाता है। वहीं, इस दिन भगवान शिव माता पार्वती से जुए में हार गए थे इसलिए इसे जुआ प्रतिपदा भी कहा जाता है। इस दिन अन्न की पूजा करने के साथ कुछ बातों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। यहां हम आपको बताएंगे कि गोवर्धन पूजा में क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

दीप दान जरूर करें

गोवर्धन पूजा में दीप दान करना बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही एक-दूसरे की दीपों से आपस में आरती करें। इसके अलावा इस दिन दरवाजे पर एक बंधनवार जरूर बांधे।

PunjabKesari

ना पहनें इस रंग के कपड़े

सबसे पहले सुबह उठकर महिलाएं स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें क्योंकि गंदे कपड़े में पूजा करना अशुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन काले रंग के कपड़े भी ना पहनें। आप हल्के पीले या नारंगी रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

गाय का दूध पीना है वर्जित

गोवर्धन पूजा में गाय की पूजा होती है इसलिए इन दिन गौ-दूध पीना वर्जित माना है। इस दिन गाय के गोबर या अन्न से पर्वत बनाकर पूजा की जाती है।

अच्छी सेहत के लिए करें ये उपाय

अच्छी सेहत पाने के लिए इस दिन पीपल, नीम, आम, गूलर और बरगद की छाल को पानी में उबालें। फिर उसेसे स्नान करें। इससे आप ताजगी भी महसूस करेंगे और बीमारियों से भी दूर रहेंगे।

PunjabKesari

बच्चों के लिए उपाय

आज चावल के आटे से 3 चिड़ियां बनाकर पानी में उबालें। उसमें से एक चिड़िया गाय को खिलाएं, दूसरी छत पर रख दें और तीसरी मां लक्ष्मी व भगवान गणेश को समर्पित करें। माना जाता है कि ऐसा करना बच्चों के लिए शुभ होता है।

घर में खाने की किल्लत है तो...

बरगद की पेड़ की छाल को कूटकर पीपल के 5 पत्तों पर रखकर हाथ में लें और अपनी मनोकामना मानें। इसके बाद उसपर आम, नीम और गूलर की 3 दण्डियां रखकर उसके आगे कपूर और 6 लौंग जला दें। इससे ना सिर्फ आपकी मनोकामना पूर्ण होगा बल्कि घर भी अन्न-धन से भरा रहेगा।

PunjabKesari

गोवर्धन पूजा में भूलकर भी ना करें ये कम

1. भूलकर भी बंद कमरे में गोवर्धन पूजा न करें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
2. परिवार के सभी सदस्य मिलकर पूजा करें क्योंकि अलग-अलग पूजा करना अशुभ होता है।
3. आज के दिन गाय, पौधों, जीव-जंतु को सताएं और नुकसान ना पहुंचाएं।
4. गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा को बीच में अधूरा ना छोड़ें क्योंकि ऐसा करना अशुभ होता है।
5. इस दिन मांस-मछली के साथ नशीली वस्तुओं से भी परहेज करें।

PunjabKesari

Related News