28 APRSUNDAY2024 10:20:46 PM
Nari

Budget 2024: क्या है लखपति दीदी योजना? PM Modi ने दिया महिलाओं को खास तोहफा

  • Edited By palak,
  • Updated: 01 Feb, 2024 01:03 PM
Budget 2024: क्या है लखपति दीदी योजना? PM Modi ने दिया महिलाओं को खास तोहफा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में अंतरिम बजट पेश किया है।  इस बजट में महिलाओं के लिए कई सारी घोषनाएं भी की गई है। बजट को पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने लखपति दीदी योजना का भी जिक्र किया है। आपको बता दें कि महिलाओं को आर्थिक रुप से स्वतंत्र बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरु की थी। इस पहले के अंतर्गत 15 अगस्त 2023 को लाल किले पर देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने लखपति दीदी योजना का जिक्र किया था। 

महिलाओं को स्वतंत्र बनाना है इस योजना का उद्देश्य

इस योजना के अंतगर्त देश की महिलाएं फाइनेंशियल तौर पर लिट्रेट हो पाएंगी। महिलाओं के लिए वर्कशॉप्स भी की जाएंगी जिसमें उन्हें फाइनेंशियल के बारे में बताया जाएगा। इस योजना का मुख्य मक्सद है महिलाओं को इंपॉवर करना। ये वर्कशॉप्स बजट, सेविंग, इन्वेस्टमेंट और फाइनेशिंयल साधनों को समझने जैसे विषयों को कवर करती हैं। 

PunjabKesari

महिलाओं को प्रोत्साहित करने पर दिया जाएगा जोर

लखपति दीदी योजना में महिलाओं को रेगुलर से रेगुलर सेविंग्स के लिए प्रोत्साहित करने के लिए इंसेटिव्स दिए जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को आंत्रप्रेन्योरशिप इंडस्ट्री, एजुकेशन या दूसरी जरुरतों के लिए भी स्मॉल लोन दिए जाते हैं। 

PunjabKesari

इस योजना में महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाता है कि वह डिजिटल बैंकिंग सेवाओं, मोबाइल वॉलेट और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्मो का प्रयोग करना सीखें। 

अब मिलेगा इस योजना को बढ़ावा 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी  बनाया गया है। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार ने दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ तक करने का निर्णय लिया है। करीब 9 करोड़ महिलाओं के जीवन में भी इससे बदलाव आया है और लखपति दीदी से आत्मनिर्भरता आई है।

आंगनबाड़ी कार्यक्रमों में भी आएगी तेजी 

निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगले 5 साल में विकास की नई परिभाषा लाएंगे। आशा बहनों को भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यक्रमों में तेजी लाई जाएगी। संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को भी कवर किया जाएगा। 

PunjabKesari

Related News