27 APRSATURDAY2024 8:58:53 AM
Nari

किस उम्र तक IVF ट्रीटमेंट से बन सकती हैं मां? जान लें इससे जुड़े नियम

  • Edited By palak,
  • Updated: 20 Mar, 2024 06:47 PM
किस उम्र तक IVF ट्रीटमेंट से बन सकती हैं मां? जान लें इससे जुड़े नियम

दिवगंत सिंगर सिद्धू मुसेवाला की मां चरण कौर ने आईवीएफ तकनीक के जरिए बेटे को जन्म दिया है। जब से उन्होंने आईवीएफ यानी की विट्रो फर्टिलाइजेशन का जरिए बच्चा पैदा किया है हर कोई जानना चाहता है कि तकनीक क्या है। आईवीएफ के जरिए इस उम्र में बच्चा पैदा करना कितना सही है? सीनियर सिटिजन होने से  दो साल पहले क्या प्राकृतिक तौर पर मां बना जा सकता है? ऐसे सवाल हर महिला के मन में आ रहे हैं ऐसे में आज आपकी परेशानी दूर करते हुए आपको बताते हैं कि आईवीएफ तकनीक के जरिए आप किस उम्र तक पेरेंट्स बन सकते हैं और भारत में इसके क्या नियम है। 

मेनोपॉज होने तक बन सकती हैं मां

मेडिकल साइंस की मानें तो मां बनने की कोई तय उम्र नहीं होती। महिला पीरियड्स शुरु होने से लेकर मेनोपॉज होने तक कभी भी मां बन सकती है। प्राकृतिक रुप से यदि किसी महिला के पीरियड्स चालू हैं तो वह मां बन सकती है परंतु पीरियड्स बंद होने के बाद नेचुरली प्रेग्नेंसी नहीं ठहरती।

PunjabKesari

भारत का कानून नहीं देता इजाजत 

आज की बदलती टैक्नोलॉजी के इस युग में यदि कोई महिला मां नहीं बन पाती है तो उसके लिए कई तरह के ऑपशन्स मौजूद हैं जैसे फ्रीजिंग एग, ओवेरियन रिजुविनेशन और इन विट्रो फर्टिलाइजेशन यानी की आईवीएफ ट्रीटमेंट शामिल है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आईवीएफ ट्रीटमेंट से प्रेग्नेंसी की कोई उम्र नहीं है नैचुरल प्रेग्नेंसी से अलग इस तकनीक से कोई भी महिला 60,70,80 की उम्र में बच्चा पैदा कर सकती हैं लेकिन भारत का कानून इसकी इजाजत नहीं देता। 

भारत में हैं ऐसे नियम 

आपको बता दें कि 60,70, 80 की उम्र में बच्चे पैदा किया जा सकता है परंतु भारत नियमों के अनुसार, ऐसा नहीं किया जा सकता। भारत में 2021 में पास किए गए कानून सहायक प्रजनन प्रौद्योगिक अधिनियम 2021 (Assisted Reproductive Technology) (Regulation) (Act 2021) के अनुसार, महिलाएं 50 साल की उम्र तक आईवीएफ ट्रीटमेंट के जरिए मां बन सकती हैं और पुरुष 55 साल तक इस तकनीक के जरिए बाप बन सकते हैं। 

PunjabKesari

विदेश में लिया चरणकौर ने आईवीएफ ट्रीटमेंट 

आपको बता दें कि भारत के नियमों के अनुसार, सिर्फ 50 साल की उम्र तक महिलाएं भारत में आईवीएफ के जरिए मां बन सकती हैं लेकिन सिद्धू मूसेवाला की मां ने 58 की उम्र में बच्चे को जन्म दिया क्योंकि उन्होंने आईवीएफ ट्रीटमेंट भारत में नहीं बल्कि विदेश में लिया था विदेश में इस उम्र में भी आईवीएफ ट्रीटमेंट लेने की अनुमति है। 

PunjabKesari

Related News