29 APRMONDAY2024 9:50:37 AM
Nari

दीवाली स्पैशलः दिशा के हिसाब से ही करवाएं दीवारों पर पेंट, नहीं होगा नुकसान

  • Updated: 10 Oct, 2017 11:27 AM
दीवाली स्पैशलः दिशा के हिसाब से ही करवाएं दीवारों पर पेंट, नहीं होगा नुकसान

दीवाली आने में कुछ दिन ही बाकी है। इस त्योहार पर लोग अपने घरो और दुकानों की अच्छे से साफ-सफाई करते हैं। कई लोग तो घर में रंग भी करवाते हैं। घर की खूबसूरती उसकी दीवारों से झलकती है। वास्तु के हिसाब से घर की दीवारों पर किए जाने वाले हर रंग का साकारात्मक या नाकारात्मक असर भी जरूर होता है। घर की खुशाहली के लिए कुछ रंग अच्छे नहीं होते। आप भी पेंट करवाने की सोच रहे हैं तो पहले दीवारों की दिशा के हिसाब से रंगों के प्रभाव के बारे में जरूर जान लें। 


1. पूर्व दिशा
घर के दीवारों का पूर्व दिशा में व्हाइट,सिल्वर या फिर ग्रे पेंट नही करवाना चाहिए। 

2. दक्षिण-पूर्व दिशा
दक्षिण-पूर्व दिशा की दीवारों पर सफेद रंग करवाने से इसका प्रभाव अच्छा नहीं पड़ता। 

3. उत्तर-पूर्व दिशा
उत्तर दिशा की ओर पीला रंग नहीं करवाना चाहिए। इसका नाकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 

4. उत्तर-पश्चिम
इस दिशा में डार्क कलर जैसे लाल रंग आदि नहीं करवानी चाहिए। ऐसा करने के परिवार की शांति पर असर पड़ता है। 

5. दक्षिण दिशा 
दक्षिण दिशा की दीवारों पर काले रंग का पेंट नहीं करवाना चाहिए। 

6. पश्चिम दिशा
पश्चिम दिशा में लाल रंग करवाना ठीक नहीं होता। इस तरफ लाइट कलर करवाना अच्छा रहता है। 

Related News