29 APRMONDAY2024 6:21:31 PM
Nari

Ram Navmi: इस दिशा में लगा राम दरबार बदलेगा किस्मत

  • Edited By palak,
  • Updated: 15 Apr, 2024 02:46 PM
Ram Navmi: इस दिशा में लगा राम दरबार बदलेगा किस्मत

हिंदू धर्म के अनुसार, हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है। इस बार रामनवमी 17 अप्रैल को मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन प्रभु श्रीराम ने भगवान विष्णु के सातवें अवतार के तौर पर जन्म लिया था ऐसे में इस खास मौके पर राम नवमी मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा आराधना का खास महत्व बताया गया है। चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन राम नवमी होती है और इसी के साथ नवरात्रि का समापन हो जाता है। यदि इस बार आप भी रामनवमी पर राम दरबार की तस्वीर लाना चाहते हैं तो इन वास्तु नियमों का ध्यान रखें। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

सुख-समृद्धि के साथ आएगी खुशहाली

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सही दिशा में राम दरबार की तस्वीर लगाने से भक्तों की समस्याएं दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। 

PunjabKesari

उत्तर दिशा में रखें तस्वीर 

राम दरबार की तस्वीर या मूर्ति घर की उत्तर दिशा में स्थापित करनी चाहिए। इससे घर में पॉजिटिविटी बढ़ती है और वास्तु दोष दूर होते हैं।

धन संबंधी परेशानियां होगी दूर 

घर में लगे राम दरबार की नियमित रुप से पूजा करने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं, आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है और व्यक्ति को ग्रह दोषों में मुक्ति मिलती हैं। 

PunjabKesari

पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं तस्वीर 

राम दरबार की तस्वीर पूर्व दिशा में भी स्थापित की जा सकती है। ऐसा माना जाता है कि यहां पर तस्वीर लगाने से व्यक्ति का समाज में मान-सम्मान और आपसी मेलजोल बढ़ता है। इसके अलावा मन भी प्रसन्न रहता है। राम दरबार के घर में नियमित दर्शन करने से ही सुख-समृद्धि और जीवन में खुशहाली आती है।  

PunjabKesari
 

Related News