29 APRMONDAY2024 5:08:40 AM
Nari

Ganesh Chaturthi: घर के मुख्य द्वार पर लगाएं ये पत्ता, खुश हो जाएंगे विघ्नहर्ता

  • Edited By palak,
  • Updated: 31 Aug, 2022 04:09 PM
Ganesh Chaturthi: घर के मुख्य द्वार पर लगाएं ये पत्ता, खुश हो जाएंगे विघ्नहर्ता

आज से गणेश महोत्सव शुरु हो गया है। बहुत से लोग इस दौरान घर में गणेश जी को स्थापित करते हैं। पूरे विधि-विधान के साथ बप्पा की पूजा-अर्चना करते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार, घर में देवी-देवताओं की पूजा के लिए इस पत्ते का इस्तेमाल जरुर किया जाता है। आज आपको एक ऐसे पत्ते के बारे में बताएंगे, जिसका प्रयोग हर किसी देवी-देवता की पूजा के लिए किया जाता है। आम का पत्ता श्री गणेश जी की पूजा में भी इस्तेमाल किया जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं आम का पत्ता हर पूजा में इस्तेमाल क्यों किया जाता है...

घर में आती है पॉजिटिव एनर्जी 

शास्त्रों के अनुसार, यदि आपने घर के मुख्य द्वार पर आम का पत्ता लगाया है तो इससे जो भी व्यक्ति आपके घर में प्रवेश करेगा उसके जरिए घर में पॉजिटिव एनर्जी आएगी। आम का पत्ता प्रवेश द्वार में लगाने से घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं आती। 

PunjabKesari

आम के पत्ते माने जाते हैं शुभ 

पूजा में आपने कई बार देखा होगा कि कलश पर आम के पत्ते रखकर उस पर नारियल रखा जाता है। किसी भी पूजा को करने से पहले ये कार्य बहुत ही शुभ माना जाता है। गणेश जी की मूर्ति के पास आम के पत्ते रखने से आय के साधनों में भी कभी कमी नहीं आती। घर में हमेशा पैसे की बरसात भी होती रहती है। 

अमृत की तरह काम करते हैं आम के पत्ते 

पूजा के जल या फिर गंगा जल छिड़कने के लिए भी आम के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। आम के पत्तों से घर में छिड़काव करना बहुत ही शुभ माना जाता है। आम के पत्ते से पानी का छिड़काव अमृत के रुप में माना जाता है। 

PunjabKesari

गणेश स्थापना के दौरान 

ऐसा माना जाता है कि यदि गणेश जी की स्थापना के दौरान घर में आम के पत्ते का इस्तेमाल किया जाए तो घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। आम के पत्ते लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। 

PunjabKesari

Related News