29 APRMONDAY2024 8:08:52 AM
Nari

कहीं घर में पड़ी घड़ी तो नहीं बन रही आपके खराब समय की वजह? जान लें ये Vastu Tips

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 16 Sep, 2023 04:33 PM
कहीं घर में पड़ी घड़ी तो नहीं बन रही आपके खराब समय की वजह? जान लें ये Vastu Tips

वास्तुशास्त्र का स्नातन धर्म में बहुत महत्व है। इसके अनुसार घर की हर एक चीज को सही दिशा में रखना बहुत जरूरी होता है, नहीं तो वास्तुदोष लग सकता है और घर के लोगों की जिंदगी पर भी इससे बुरा असर पड़ता है। घर में घड़ी को रखने की भी सही दिशा होती है। अगर घड़ी गलत दिशा में लगी हुई है तो आर्थिक, मानसिक और शारीरिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं घड़ी को लेकर क्या कहता है वास्तुशास्त्र....

PunjabKesari

सही दिशा एवं सही स्थान पर लगी हुई घड़ी हमारे भाग्य को सही दिशा में ले जा सकते है। दिशा ही नहीं, घड़ी का रंग एवं उसका आकार भी महत्वपूर्ण है। आइए आपको बताते हैं घड़ी को किस दिशा में कैसे लगाना चाहिए....

- पूर्व दिशा एवं सही स्थान पर लगी हुई घड़ी हमारे भाग्य को सही दिशा में ले जा सकती है।

- पश्चिम दिशा में घड़ी नहीं लगानी चाहिए। यदि लगानी पड़े, तो गोल घड़ी लग सकती है।

- दक्षिण दिशा में घड़ी किसी भी सूरत में नहीं लगानी चाहिए। ये घड़ी आपके लिए बुरा समय लाती है तथा घर/ ऑफिस में परेशानियां बढ़ाती है।

PunjabKesari

- दरवाजे के ऊपर घड़ी कभी नहीं लगानी चाहिए। बंद घड़ी कभी ना रखें। इसे हमेशा समय पर ही रखना चाहिए। सूइयां समय से आगे या पीछे नहीं होनी चाहिए।

- घर में कभी भी टूटी हुई घड़ी नहीं रखनी चाहिए। टूटी हुई घड़ी रखने से घर का वातावरण खराब होता है। टूटी हुई घड़ी को दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है।

- घर में हल्के रंग की घड़ी लगानी चाहिए।गहरे रंग की घड़ी लगाने से घर में नकारात्मकता आती है।

PunjabKesari

Related News