20 APRSATURDAY2024 10:41:02 AM
interior decoration

Vastu Tip: घर के किस कोने में रखें एक्वेरियम, कितनी होनी चाहिए मछलियां ?- Nari

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 15 Sep, 2018 12:50 PM
Vastu Tip: घर के किस कोने में रखें एक्वेरियम, कितनी होनी चाहिए मछलियां ?- Nari

घर या ऑफिस में रखा रंग-बिरंगी मछलियां से भरा एक्वेरियम देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। घर की डैकोरेशन में चार-चांद लगाने और परिवार में खुशहाली लाता है एक्वेरियम। मगर किसी भी चीज का असर तभी होता है जब वह सही दिशा में रखा जाए। 

PunjabKesari
अगर आपके घर में भी एक्वेरियम हैं तो आपको इन वास्तु टिप्स को फॉलो करना चाहिए। इन टिप्स को अपनाकर आप घर की नैगिटिव एनर्जी को दूर करने के साथ-साथ कई और समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं वास्तु के हिसाब से कहां रखना चाहिए एक्वेरियम और उसमें कितनी होनी चाहिए मछलियां। 

 

- इस दिशा में रखें एक्वेरियम

एक्वेरियम को हमेशा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। इस दिशा में मछलियों को रखने से परिवार के सदस्यों में प्यार बढ़ता है। 
 

 

- एक्वेरियम में कितनी होनी चाहिए मछलियां?

एक्वेरियम में मछलियों की संख्याओं का विशेष महत्व होता है। घर में साकारात्मक ऊर्जा बनाएं रखने के लिए एक्वेरियम में मछलियों की सख्यां कम से कम 9 रखें। इसमें से एक काली मछली रखें। 

 

- ध्यान रखने योग्य बातें

PunjabKesari


1. भूलकर भी बेडरूम या किचन में एक्वेरियम ना रखें। इससे घर में आर्थिक संकट पैदा होता है। 


2. सुबह उठने के बाद घर के सभी सदस्यों को एक्वेरियम देखना चाहिए। इस सकारात्मक एनर्जी मिलती है। 


3. जिस जगह पर एक्वेरियम रखा हो वहां की लाइट बंद ना करें। एेसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News