03 MAYFRIDAY2024 3:21:19 AM
Nari

शनिदेव की कृपा दृष्टि पाने के लिए घर पर लगाएं ये चीज, धन के देवता कुबेर होंगे मेहरबान

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 08 May, 2023 01:33 PM
शनिदेव की कृपा दृष्टि पाने के लिए घर पर लगाएं ये चीज, धन के देवता कुबेर होंगे मेहरबान

अकसर लोग अपने घर की सुख शांति के लिए तरह-तरह के उपाय करते है। लेकिन बता दें कि घोड़े की नाल आपकी इस इच्छा को पूरा कर सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर को बुरी नजर से बचाने कि लिए शनिवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर उत्तर-पश्चिम या पश्चिम दिशा में ऊपर की ओर घोड़े की नाल को टांग दें। ऐसा करने से आपके घर में चल रहे गृहक्लेश खत्म हो जाएंगे। घर में कभी भी बुरी शक्तियां प्रवेश नहीं करेगी। इसके साथ ही जीवन में आने वाली हर परेशानी से भी छुटकारा मिल जाता है। जी हां यदि घोड़े की नाल को अपने घर में लगाया जाए तो इससे ना केवल सुख शांति का वास होता है बल्कि घोड़े की नाल धन की कमी को भी दूर कर सकती है। तो चलिए जानते है घोड़े की नाल लगाने के फायदे।

जीवन में मिलती है सफलता

कुछ लोग अपने जीवन में हर पड़ाव पर बहुत मेहनत करते हैं पर इसके बाद भी उनके हाथ सफलता नहीं लगती है. ऐसे में भी घोड़े की नाल आपकी मदद कर सकती है। व्यापार से लेकर नौकरी तक सफलता पाने के लिए आप घोड़े की नाल का छल्ला बनाकर मध्यमा अंगुली में डाल सकते हैं। इसके अलावा नौकरी में अच्छा प्रदर्शन के लिए आप अपने डेस्क पर घोड़े की माल रख सकते हैं।

शनि दोष के लिए

अगर आपकी कुंडली में शनि दोष है तो जिस बेड में आप सोते हैं उसमें घोड़े की नाल टांग दें। इसके अलावा आप घोड़े की नाल से बना हुआ छल्ला बीच की अंगुली में पहन सकते हैं। इससे भी आपको लाभ मिलेगा और शनि दोष से मुक्ति मिलेगी।

PunjabKesari

स्वास्थ रहेगा ठीक

अक्सर घर में कोई बीमार रहता है तो डॉक्टरी इलाज के साथ घोड़े की नाल का ये उपाय बहुत लाभकारी होगा। घोड़े की नाल से बनी चार कील, सवा किलो उड़द की दाल और एक सूखा नारियल लेकर रोगी के ऊपर से उतार दें और बहते पानी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से सेहत में सुधार होगा।

घर में होगी धन की वृद्धि

जिनकी कुंडली में शनि की ढैय्याव साढ़ेसाती हो उन्हें काले घोड़े की घिसी हुई नाल की अंगूठी पहनें। ऐसा करने से शनि के प्रकोप के बुरे परिणाम खत्म हो जाते है। इतना ही नहीं इसे काले काले में कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से धन की वृद्धि होती है। अगर आपके बनते काम बिगड़ जाते हैं तो घोड़े की नाल की अंगूठी शनिवार के दिन मध्यमा यानी बीच वाली उंगली में पहनें। इससे जीवन में तरक्की मिलने लगती है।

PunjabKesari

Related News