10 APRTHURSDAY2025 12:34:46 PM
Nari

वास्तु के हिसाब से लगाएं नए साल का कैलेंडर, घर भर जायेगा खुशियों और धनदौलत से !

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 31 Dec, 2024 05:37 PM
वास्तु के हिसाब से लगाएं नए साल का कैलेंडर, घर भर जायेगा खुशियों और धनदौलत से !

नारी डेस्क: नए साल के आगमन से पहले लगभग सभी घरों में नया  कैलेंडर आ ही जाता है, हालांकि इसे लगाने के सही नियम हर कोई नहीं जानता। अगर आप वास्तु के अनुसार कैलेंडर लगाते हैं तो आपके घर मे खुशियाें को आने से कोई नहीं रोक सकता। नए साल का कैलेंडर केवल एक समय का संकेतक नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बन सकता है, इसे सही स्थान पर लगाना आपके जीवन में समृद्धि, शुभता और सकारात्मक ऊर्जा ला सकता है। यहां नकैलेंडर को रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स दिए गए हैं।

PunjabKesari

 कैलेंडर का सही स्थान चुनें 

 उत्तर दिशा धन और समृद्धि का प्रतीक है, पूर्व दिशा प्रगति और नई शुरुआत का प्रतिनिधित्व करती है। कैलेंडर को इन दिशाओं में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।  ऑफिस या कार्यस्थल पर कैलेंडर को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं।  इससे सफलता और तरक्की के अवसर बढ़ते हैं।


 साफ और खुला स्थान चुनें
 

 कैलेंडर ऐसी जगह लगाएं जहां वह स्पष्ट और आसानी से दिखे। दरवाजे के पीछे या छिपी हुई जगह पर कैलेंडर न लगाएं।  ध्यान रखें जिस  दीवार  पर  कैलेंडर लगाना है उस पर किसी भी प्रकार की दरारें या गंदगी न हो। यह वास्तु दोष पैदा कर सकता है।  कैलेंडर को आंखों के स्तर पर लगाएं ताकि यह आसानी से दिखाई दे।- बहुत ऊंचा या बहुत नीचे कैलेंडर भी वास्तु के हिसाब से सही नहीं माना जाता।

PunjabKesari
सकारात्मक चित्रों वाले कैलेंडर का चयन करें 

 प्राकृतिक दृश्यों जैसे सूरज, फूल, नदियां, या हरियाली वाले कैलेंडर का चयन करें।  देवी-देवताओं की तस्वीर वाले कैलेंडर भी शुभ माने जाते हैं।  हिंसा, सुनसान स्थान या उदासी दिखाने वाले चित्र वास्तु के लिए ठीक नहीं हैं।  पुराना कैलेंडर रखने से समय के साथ रुकावटें और नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो सकती है।  हर महीने कैलेंडर के पन्ने पलटना सुनिश्चित करें।   कैलेंडर पर महत्वपूर्ण तिथियां, लक्ष्य और शुभ कार्यों की योजना लिखें।  यह आपके जीवन में अनुशासन और समृद्धि लाएगा।  

PunjabKesari

 कैलेंडर को मुख्य दरवाजे के सामने न लगाएं  

मुख्य दरवाजे के ठीक सामने कैलेंडर लगाने से घर की ऊर्जा बाहर जा सकती है। इसे ऐसी जगह पर लगाएं जहां यह मुख्य द्वार से दूर हो।  कैलेंडर के पास सही समय दिखाने वाली घड़ी यह छोटे हरे पौधे रख सकते हैं।
 

Related News