29 APRMONDAY2024 10:08:17 AM
Nari

अनस राशिद- हिना और शरद केलकर-कीर्ति, इन टीवी कपल्स की उम्र में हैं इतना अंतर

  • Updated: 17 Feb, 2018 12:18 PM
अनस राशिद- हिना और शरद केलकर-कीर्ति, इन टीवी कपल्स की उम्र में हैं इतना अंतर

पति-पत्नी के बीच थोड़ा-बहुत उम्र का फासला होना जरूरी है। ऐसा हमारी मान्यताएं और परंपराओं के अनुसार कहा जाता है। कहा जाता है कि पति उम्र में पत्नी से बड़ा होना चाहिए, क्योंकि उसे जिंदगी का अनुभव भी अधिक होता है। पति-पत्नी के बीच कोई तो अनुभवी होना चाहिए, शायद इसीलिए पुराने समय में दुल्हा और दुल्हन की उम्र में अंतर हुआ करता था। माना की उम्र में थोड़ा बहुत फासला होना लाजिमी है लेकिन आज भी कई ऐसे टीवी एक्टर और एक्ट्रैस है जिन्होंने अपने से कम या बड़ी उम्र का पार्टनर चुना और शादी की। खास बात है कि इनके बीच का रिश्ता काफी अच्छा भी है। आइए आज हम आपको ऐसे कुछ टीवी कपल्स के बारे में बताएंगे, जिनके बीच उम्र का फासला जान आप भी हैरान रह जाएगे। 

 

1.अनस राशिद (36)-हिना इकबाल(24)

PunjabKesari
मशहूर एक्टर अनस राशिद यानी टीवी सीरियल 'दिया और बाती हम' के सूरज ने 24 साल की लड़की हिना के साथ शादी की। 
 
2. कृतिका सेंगर (30)-निकेतन धीर (37)

PunjabKesari
टीवी एक्ट्रैस कृतिका सेंगर, जिन्होंने अपने करियर की शुरूआत 2007 में टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने साउथ इंडियन एक्टर निकेतन धीर 2004 में शादी की थी। कृतिका सेंगर अपने पति निकेतन धीर से 7 साल छोटी है। 

3. कीर्ति गायकवाड़ केलकर(33)-शरद केलकर (40)

PunjabKesari
टीवी एक्ट्रैस कीर्ति गायकवाड़ केलकर अपने पति से उम्र में 7 साल छोटी है।  

4. किश्वर मर्चेंट(36)-सुयश राय(28)

PunjabKesari
एक्ट्रैस किश्वर मर्चेंट अपनी मैरिड लाइफ को अपने पार्टनर सुयश राय के साथ काफी एन्जॉय कर रही है। उन्होंने 16 दिसंबर 2016 को सुयश राय के साथ शादी की। किश्वर मर्चेंट अपने पति से 8 साल बड़ी है लेकिन फिर भी इनके बीच का रिश्ता बेहद अंडरस्टेंडिंग वाला है।  

5. संजीव सेठ(55)-लता सभरवाल(41)

PunjabKesari
टीवी एक्ट्रैस लता सभरवाल ऑन स्क्रीन एक्टर संजीव सेठ के साथ 2010 में शादी के बंधन में बंध चुकी है। भले ही लता  सभरवाल अपने पति से उम्र में 14 साल छोटी है। इन दोनों की बीच की कमेस्टरी भी देखने वाली है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News