27 APRSATURDAY2024 3:48:14 AM
Nari

वास्तुदोष के कारण घर में बढ़ गई हैं परेशानियां तो आपके काम आएंगे ये टिप्स

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 28 Jul, 2019 01:20 PM
वास्तुदोष के कारण घर में बढ़ गई हैं परेशानियां तो आपके काम आएंगे ये टिप्स

घर में की गई छोटी-छोटी गलतियों की वजह से वास्तु दोष बढ़ते हैं। जिन घरों में वास्तु के नियमों का ध्यान नहीं रखा जाता है, वहां परेशानियां बनी रहती हैं। अगर आपके घर में भी अक्सर लड़ाई-झगड़े या पैसों की किल्लत रहती हैं तो आप घर में कुछ बदलाव करके इनसे छुटकारा पा सकते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे छोटे-छोटे वास्तु टिप्स बताते हैं, जिससे आप इन सभी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

 

घर से जुड़ी परेशानियों के लिए छोटे-छोटे वास्तु टिप्स

1. घर की तिजोरी के आसपास व किचन में जूते-चप्पल नहीं लेकर जाना चाहिए। इससे सेहत संबंधित कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

PunjabKesari

2. अगर आपका बेडरूम दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में है, तो आप इसके बुरे प्रभावों को कम करने के लिए वहां एक खाली पीतल का बर्तन रख सकते हैं।

3. वास्तु के अनुसार घर में धूल मिट्टी सिर्फ दरिद्रता ही नहीं फैलाती बल्कि यह माइग्रेन दर्द का कारण भी बन सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप घर व खिड़कियों की नियमित रूप से साफ-सफाई करते रहें।

4. बच्चों के बेड रूम में एलसीडी मोनिटर नहीं लगाना चाहिए। एलसीडी मॉनिटर में लगा शीशा नकारात्मक ऊर्जा का संवाहक बनता है, इसीलिए वह बच्चों के बेड रूम के लिए ठीक नहीं है।

5. घर के पूजा स्थल के ऊपर या आस-पास कोई भी सामान ना रखें। साथ ही पूजा रूम उत्तर या पूर्व दिशा मे बनवाएं। इसके अलावा मंदिर में कभी अंधेरा भी नहीं रखना चाहिए। रात में भी छोटा सा बल्ब जरूर जलाएं।

PunjabKesari

6. एक्सपर्ट से सलाह लेकर पहले यह जान लें कि घर के किस हिस्से में वास्तु दोष है। फिर जहां वास्तु दोष हो वहां सुबह-शाम शंख बजाए। इनसे निकलने वाली ध्वनि से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है।

7. गार्डन में कभी भी दूध वाले पेड़-पौधे होते हैं जैसे- आंकड़े का पौधा, बरगद ना लगाएं। साथ ही घर के आंगन में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। वहीं आप घर के अंदर मनी प्लांट या बैंबू प्लांट लगा सकते हैं।

8. घर में टूटा हुआ शीशा नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा 2 दर्पण एक-दूसरे के आमने-सामने भी नहीं लगाना चाहिए। इससे नेगिटिव एनर्जी आती है। इसके अलावा घर में टूटे-फूटे बर्तन, शीशा, इलेक्ट्रॉनिक सामान, टूटे फ्रेम वाली तस्वीरें, बंद पड़ी घड़ी, खराब झाड़ू आदि भी ना रखें।

9. घर के किसी भी तरह के वास्तु दोष दूर करने के लिए मुख्य द्वार पर एक ओर केले का वृक्ष तथा दूसरी ओर तुलसी का पौधा लगाएं। साथ ही मुख्य प्रवेश द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह जरूर लगाएं क्योंकि यहीं से सबसे पहले नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती हैं

10. उत्तर पूर्व में कोई भी भारी वस्तु और कचरा न रखें क्योंकि ऐसा करने से धन की हानि हो सकती है।

PunjabKesari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News