28 APRSUNDAY2024 10:51:16 AM
Nari

बच्चा खाने में करता है आनाकानी तो भूख बढ़ाएंगे ये तरीके

  • Updated: 05 Jul, 2017 12:35 PM
बच्चा खाने में करता है आनाकानी तो भूख बढ़ाएंगे ये तरीके

पंजाब केसरी (पेरेंटिंग): बच्चों को खाना खिलाना काफी मुश्किल भरा काम है क्योंकि खाना खाते समय बच्चे सौ नखरें दिखाते हैं जैसे मुझे ये पसंद नहीं या भूख नहीं। कुछ बच्चे होते हैं, जिनको भूख काफी कम लगती है क्योंकि वह बाहर की चीजें खाकर अपना पेट भर लेते है, जिससे धीरे-धीरे उनकी भूख भी मिट जाती है। ऐसे में मां को चिंता लगी रहती है कि उसका बच्चा तंदरूस्त और हैल्दी कैसे बनेगा। अगर आपके बच्चे को भी भूख नहीं लगती तो उसे कुछ ऐसी चीजों का सेवन करवाएं, जो उनकी भूख को बढ़ाएं। 

 

1. लीची का सेवन

लीची में कई ऐसे मिनरल्स होते हैं, जो बच्चे की पाचन शक्ति को मजबूत बनाते है। इसको खाने से खाया हुआ जल्दी पचता है। फिर बच्चे को भूख भी जल्दी लगती है। इसलिए बच्चों को खाना खिलाने से पहले 3-4 चीली खिलाएं। इससे उसकी भूख बढ़ेगी।

2. धनिए का रस 

माना की बच्चा इसे पीने से न देगा लेकिन यह उसकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। बच्चे को पहले धनिए का रस पिलाएं। फिर बच्चों को खाना खिलाएं। खाने के बाद उसे थोड़ा सा नमक चाटने के लिए दे दें।

3. सेब खिलाएं

सेब शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है। इसकी के साथ खून को साफ करता है। रोज एक सेब का सेवन करने से पाचन प्रक्रिया सही रहती है। इससे बच्चे की भूख बढ़ेगी। आप चाहें तो उसे नमक लगाकर सेब खाने को दें। 

4. पुदीना 

पुदीना काफी गुणकारी होता है। इसका सेवन करने से भूख के साथ कब्ज की परेशानी भी दूर होती है। बच्चे को पुदीने की चटनी बनाकर खिलाएं। इससे उसका पेट साफ होगा और भूख बढ़ेगी। 

Related News